Video: Japan के पूर्व PM Shinzo Abe पर हमले की पहली Exclusive तस्वीर, 2 बार चलाई गई गोली

Shinzo Abe Fire Video: जापान में आज सुबह बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्व पीएम शिंजो आबे को दिन दहाड़े गोली मार दी गई जिस वक्त उन्हें गोली मारी गई। उस वक्त वो एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे।

The first exclusive photo of the attack on former Japan PM Shinzo Abe Watch video
Navbharat पर Japan के Former PM Shinzo Abe पर हमले की पहली Exclusive तस्वीर  
मुख्य बातें
  • जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को आज मारी गई गोली
  • .जापान के नारा शहर में हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया   
  • शिंजो की हालत गंभीर, दुनियाभर में की जा रही है उनके लिए प्रार्थना

Japan में पूर्व पीएम शिंजो आबे को आज दिन दहाड़े गोली मार दी गई। जिस वक्त उन्हें गोली मारी गई उस वक्त वो एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे तभी आरोपी ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। Shinzo Abe पर हमले की पहली तस्वीर Times Now Navbharat पर । इस वीडियो में हमलावर दो बार गोली चलाते हुए आया नज़र, पहली गोली से बचे Shinzo लेकिन दूसरी गोली उनके सीने में जा लगी। गोली लगते ही शिंजो आबे नीचे गिर गए। जिसके बाद खबर है कि Shinzo को आया Cardiac Arrest आ गया है और उन्हें Hospital में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है।

भाषण देने गए थे शिंजो

वहीं पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। जापान के नारा शहर में हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने नारा गए हुए थे और वह भाषण दे रहे थे जब लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं।

Shinzo Abe: एक ऐसा प्रधानमंत्री जिसने भारत-जापान के संबंधों को दिया नया आयाम, जानें आबे के बारे में पांच बड़ी बातें  

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आबे कितनी गंभीर रूप से घायल हुए हुए हैं। आबे ने 2020 में यह कहते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि उनकी एक पुरानी बीमारी फिर से उभर आयी है। जापान में अमेरिका के राजदूत रैम एमैनुअल ने आबे को गोली मारे जाने की घटना पर दुखी और हैरानी जतायी।

Shinzo Abe : जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को गोली मारी, हालत बेहद नाजुक, देश को संबोधित करेंगे किशिदा

 
 

अगली खबर