Buckingham Palace: 775 कमरे, 78 बाथरूम... जानिए उस महल की खासियत जिसमें रहता है ब्रिटेन का शाही परिवार

महारानी विक्टोरिया के समय से बकिंघम पैलेस प्रमुख शाही निवास बन गया। यहां रहनेवाली वो पहली महारानी थीं।

Buckingham Palace, queen elizabeth
कहानी बकिंघम पैलेस की  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • 1703 में बनाया गया था बकिंघम पैलेस
  • 1837 में महारानी विक्टोरिया ने इसे अपना आधिकारिक आवास बनाया
  • 52 शाही कमरे हैं इस पैलेस में

Buckingham Palace: लंदन में स्थित बकिंघम पैलेस ब्रिटेन के शाही परिवार का मुख्य आशियाना है। यहीं से ब्रिटेन के शाही परिवार का शासन-प्रशासन चलता है। यह मूल रूप से बकिंघम हाउस के रूप में जाना जाता है। 

इसका निर्माण 1703 में कराया गया था, लेकिन 1837 में महारानी विक्टोरिया के समय में यह शाही परिवार का निवास स्थान बना। वो यहां रहने वाली पहली शासक थीं। इस महल में 775 कमरे हैं, जिसमें 52 कमरे शाही हैं। महल में 78 बाथरूम हैं। 

यह महल 108 मीटर लंबा और 120 मीटर चौड़ा है। इस महल में 1514 दरवाजे हैं, 760 खिड़कियां हैं और 350 से ज्यादा घड़ियां हैं। महल में मौजूद गार्डेन लंदन का सबसे बड़ा निजी गार्डेन है। 

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, जो 1914 से 1918 तक चला, महल पूरी तरह से सुरक्षित बच गया था। इसमें मौजूद अधिक मूल्यवान सामग्री को विंडसर ले जाया गया था, लेकिन शाही परिवार इसी महल में रहा। 

1939 में शुरू हुए द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, महल पर नौ बार बमबारी की गई थी। इन हमलों में महल के कुछ हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा था। इस समय जॉर्ज VI और महारानी एलिजाबेथ महल में ही मौजूद थे। 

ये भी पढ़ें: Queen Elizabeth: मुंबई के डब्बावालों से क्वीन एलिजाबेथ का था खास कनेक्शन! प्रिंस चार्ल्स कर चुके हैं मुलाकात, शाही शादी के लिए भेजा था न्योता

अगली खबर