Agra Crime News: आगरा में जरा सी बात पर एक ही परिवार के दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत

Agra Clash: आगरा के खेरागढ़ के गांव बुरहेरा में एक ही परिवार के दो गुटों में हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

Agra Murder
आगरा में दो पक्षों की लड़ाई में एक बुजुर्ग की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मामूली सी बात पर भिड़ गए एक ही परिवार के दो गुट
  • खेरागढ़ में परिवार के दो गुट भिड़े, पथराव में बुजुर्ग की मौत
  • रास्ते में बंधी गाय को हटाने को लेकर दोनों गुटों में हुआ विवाद

Agra Murder: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के दो गुट मामूली सी बात पर भिड़ गए। चाचा-भतीजे के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, खेरागढ़ थाना इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। पथराव के दौरान चोट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। खेरागढ़ के गांव बुरहरा में रहने वाले पीड़ित पक्ष के अनुसार, ललुआ पुत्र पप्पू कार लेकर जा रहा था। परिवार के ही अंतो के घर के आगे उसकी गाय बंधी हुई थी। गाड़ी निकालने के लिए रास्ता नहीं बचा था। 

रास्ते में बंधी गाय को हटाने को लेकर विवाद

ललुआ ने गाय को रास्ते से हटाने के लिए बोला लेकिन अंतो ने अनसुना कर दिया। गाय को रास्ते से हटाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। अंतो पक्ष के लोगों का कहना है कि, ललुआ ने जान बूझकर गाय पर कार चढ़ा दी थी, जिससे गाय को चोट लग गई। वहीं, पप्पू का आरोप है कि, अंतो के परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्य लाठी-डंडों से लैस होकर आ गए और गाय पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हमला कर दिया। आरोप है कि, ललुआ के घर पर पथराव कर दिया। जिससे चीख पुकार मच गई। यह देख अंतो के 82 वर्षीय पिता शमशाद भी मौके पर पहुंच गए। पथराव के दौरान उन्हें चोट लग गई। वह बेहोश होकर गिर गए। 

परिवार के दो गुटों में विवाद हुआ 

इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक खेरागढ़ मनोज कुमार ने बताया है कि, बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। परिवार के दो गुटों में विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर