Agra News: जान का दुश्मन सांप ! एक ही शख्स को 15 दिन में आठ बार काटा, सपेरों के हाथ खाली, जानिए पूरा मामला

Agra City News: आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक को सांप 15 दिन के अंदर आठ बार काट चुका है। कई कोशिशों के बाद भी सांप पकड़ में नहीं आ रहा है। झाड़-फूंक और सपेरों की भी मदद ली जा रही है।

Agra Crime News
आगरा में युवक को सांप ने 15 दिन में कई बार काटा, चर्चा में मामला (प्रतीकात्मक)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • युवक जहां भी जाता है सांप उसके पीछे पड़ जाता है
  • सांप को पकड़ने के लिए सपेरों का ले रहा सहारा
  • 20 साल को युवक को 15 दिन में आठ बार काट चुका

Agra Snake Bite News: ताज नगरी आगरा में एक छोटा-सा गांव मनखेड़ा आजकल चर्चा में है। इस गांव के सुर्खियों में आने की वजह रजत चाहर नाम का युवक और एक सांप की अनोखी जानलेवा कहानी है। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे 20 साल के रजत चाहर के पीछे एक खतरनाक सांप पड़ गया है। जब भी रजत अकेले में होता है, तो सांप उस पर हमला करके उसे काट लेता है। बता दें कि रजत का कहना है कि सितंबर में सांप ने उसे कई बार काटा है।

वह जहां भी जाता है, सांप भी उसके पीछे पता नहीं कहां से आ जाता है। रजत ने बताया है कि सांप काले रंग का है। पहले उसे दिक्कत महसूस नहीं हुई थी, लेकिन लगातार सांप के काटने की वजह से अब उसे आंखों से धीरे-धीरे कम दिखाई देने लगा है। बता दें कि रजत चाहर के अनुसार सांप एक दो बार नहीं बल्कि पिछले 15 दिनों में आठ बार उस पर हमला कर चुका है। बीते दिन रात में घर के कमरे में अकेले सोते समय उसी जहरीले सांप ने रजत को काट लिया था। उसके शोर मचाने से घर के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत इलाज के लिए ले गए।

सपेरों को नहीं सूझ रही कोई तरकीब

मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है। गांव के लोग रजत के घर के आस-पास जमघट लगाकर आपस में इस मामले की चर्चा कर रहे हैं। रजत को सांप से बचाने के लिए परिजनों ने झाड़-फूंक और सपेरों को बुला लिया है। घर में बीन बजती रहती है और सांप को बुलाने के लिए सपेरे तरह-तरह से जुगाड़ लगा रहे हैं। बता दें कि ये सांप किसी की पकड़ में आ ही नहीं रहा है।

वन विभाग को दी गई सूचना

जानकारी के लिए बता दें कि सपेरों की मदद के अलावा पीड़ित इलाज कराने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भी कई बार जा चुका है। इसके अलावा पास के एक डॉक्टर भी  सांप काटने के बाद दवा देकर रजत का उपचार करते हैं। बता दें कि पीड़ित के परिवार के लोगों का कहना है कि सांप से बचाव के लिए कई जतन किए जा रहे हैं।  कोई भी उपाय कारगर साबित नहीं हो पा रहा है। रजत के परिवार के लोगों ने वन विभाग को भी सूचित कर दिया है। बहरहाल सांप और रजत के बीच काटने और बचने का खेल अभी तक जारी है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर