लाइव टीवी

Metro Train in Agra: आगरा में बनेगी मेट्रो की 8 किलोमीटर लंबी टनल, ये 7 स्‍टेशन होंगे अंडरग्राउंड

Updated Mar 24, 2022 | 18:44 IST

Metro Train Turnnel In Taj City: आगरा में ताजमहल से लेकर आरबीएस कॉलेज तक करीब आठ किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग बनेगी और सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आगरा में बनेगी मेट्रो की 8 किलोमीटर लंबी टनल
मुख्य बातें
  • आगरा मेट्रो के दो कॉरीडोर बनेंगे
  • अप्रैल से अंडरग्राउंड स्टेशन को लेकर काम शुरू
  • 2026 तक पूरा होना है का काम

Metro Train Turnnel In Taj City: यूपी की ताजनगरी आगरा में साल 2020 में मेट्रो का काम शुरू हुआ था जो साल 2026 तक पूरा होना है। ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में काम चल रहा है। आगरा मेट्रो के ट्रैक के साथ ही स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आगरा मेट्रो के दो कॉरीडोर बनेंगे, पहला ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा और दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा। इसमें अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके लिए सुरंग खोदी जाएगी। मेट्रो से जुड़े अपडेट के अनुसार अप्रैल से अंडरग्राउंड स्टेशन को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा।

यहां खोदी जाएगी सुरंग
ताजमहल पूर्वी गेट से आगरा किला, जामा मस्जिद, एसएन मेडिकल कालेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज आगरा मेट्रो के पहले और दूसरे दोनों कॉरीडोर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए सुरंग खोदी जाएगी। ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जानी है। इसके लिए दो कंपनियों ने मिलकर टेंडर लिए हैं। सुरंग की खोदाई के लिए चार टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

अभी तक का सबसे अधिक धनराशि का टेंडर
ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग के लिए अगस्त 2021 में टेंडर निकाले गए थे। अनुमानित लागत 2200 करोड़ थी। सात कंपनियों ने टेंडर डाले थे। इसमें से सेम इंडिया और एफकॉन कंपनी ने मिलकर टेंडर लिया है। दोनों कंपनियों ने 1819.79 करोड़ का टेंडर लिया है।

2024 तक मेट्रो ट्रायल, 2026 तक पूरा होना है का काम
आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह स्टेशन बनाए जाने हैं। इनका काम पूरा होने के बाद अप्रैल 2024 तक ट्रायल होना है और बाकी के स्टेशनों का काम 2026 तक पूरा किया जाना है।

ऐसी है आगरा मेट्रो स्टेशन
आगरा मेट्रो का पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं। तीन एलिवेटेड और सात अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे। आगरा मेट्रो का पूरा प्रोजेक्ट 8379.62करोड़ का है। आगरा में 29 मेट्रो चलेंगी जिसमें 87 कोच होंगे।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।