लाइव टीवी

एटा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो किशोरियों की मौत, वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु

Updated Aug 21, 2022 | 22:48 IST

Road Accident: एटा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
एटा में खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत, नौ घायल
मुख्य बातें
  • एटा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो किशोरियों की मौत
  • श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, नौ घायल
  • वृंदावन से दर्शन कर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु

Etah Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पटलने से दो किशोरियों की मौत हो गई। जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु वृंदावन से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, एटा के कोतवाली देहात इलाके के बादशाह गांव के पास रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आगरा मार्ग पर बाबसा मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। 

दो किशोरियों की मौत, नौ श्रद्धालु घायल

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को नींद आने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक किशोरियों की पहचान सृष्टि (12) पुत्री पुष्पेंद्र और निशा (15) पुत्री मानक चंद के रूप में हुई है। दोनों कासगंज जिले के थाना पटियाली के गांव मुड़िया की रहने वाली थीं। 

ये लोग हुए घायल

घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर घायल को आगरा रेफर किया गया है। बाकी घायलों का एटा के मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। घायलों में आरती (15) पुत्री लल्लूराम, पुष्पेंद्र (40) पुत्र बेचेलाल, राम शांति (55) पत्नी बेचेलाल, संजू देवी (28) पत्नी पुष्पेंद्र, मलखान (35) पुत्र ताराचंद, बांकेलाल (60) पुत्र मातादीन, शिवपाल (50) पुत्र बाबूराम, उर्मिला (40), लक्ष्मी (15) पुत्री राजकुमार, देवी पत्नी नन्हे सिंह शामिल हैं।  

ट्रैक्टर चालक को नींद आने की वजह से हुआ हादसा

सभी लोग 16 अगस्त को मथुरा गए थे। शनिवार रात करीब 11 के बाद बलदेव से अपने गांव अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा को चले थे। ट्रैक्टर चालक शिवम पुत्र राजकुमार को नींद आने की वजह से बादशाह मोड़ से करीब 400 मीटर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। खाई में पानी भरा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को पानी से बाहर निकाला गया। 
 

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।