लाइव टीवी

Samar Singh New Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह का ये गाना हुआ रिलीज, झूम उठे दर्शक

Updated Jun 27, 2020 | 14:38 IST |

Samar Singh New Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह के गाने सभी को खूब पसंद आते हैं। उनके गानों को लोग खूब सुनते हैं। अब हालिया रिलीज उनका गाना को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Loading ...

Samar Singh New Song: भोजपुरी गाने आजकल सभी को पसंद आते हैं। लोग इन गानों पर अक्सर झूमते नजर आते हैं। अब भोजपुरी सिंगर समर सिंह का हाल ही एक नया गाना रिलीज हुआ है। जिसका नाम है- 'कमरिया को टच करने ना दूंगी'। गाने के वीडियो में समर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठुमके लगाते नजर आते हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री भी जबरदस्त दिखाई गई है। इस गाने में समर सिंह का साथ अंतरा प्रियंका सिंह ने दिया है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल राम सेवक यादव ने लिखे हैं। गाने का संगीत एडीआर आनंद का है और इसे सुनील बाबा ने डायरेक्ट किया है। अबतक 1,279,887 बार वीडियो देखा जा चुका है।