लाइव टीवी

Cooking oil price today, 18 August: सस्ते आयात से देशी तेल तिलहनों में गिरावट, जानिए ताजा भाव

Updated Aug 18, 2020 | 20:05 IST

Cooking oil rate today, 18 अगस्त 2020 : सस्ते आयातित तेलों के सामने, मांग प्रभावित होने से सोयाबीन, मूंगफली जैसे देशी तेल तिलहनों में गिरावट का रुख रहा। जानिए आज का रेट। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
खाने वाले तेल तिलहन का भाव

Cooking oil/oilseed price today, 18 August 2020 : विदेशी बाजारों में सुधार का रुख होने के बावजूद सस्ते आयातित तेलों के सामने, मांग प्रभावित होने से सोयाबीन, मूंगफली जैसे देशी तेल तिलहनों में गिरावट का रुख रहा। वहीं सरसों दाना सहित सरसों तेल कीमतें पूर्ववत बनी रहीं। भाव ऊंचा बोले जाने से पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। बाजार सूत्रों के मुताबिक बैंकों के साख-पत्र चक्र को चलाते रहने के लिए कुछ आयातक बेपड़ता होने के बावजूद आयात कर रहे हैं। ऊंचे दाम पर पाम तेल का आयात कर स्थानीय बाजार में 300 - 400 रुपए प्रति क्विन्टल नीचे बेचा जा रहा है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कीमतों में सुधार तो आया पर दोनों ही मूल्य खरीद भाव से कम ही हैं।

सूत्रों का कहना है कि बेपड़ता आयात कारोबार की वजह से देशी तेल तिलहन प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पा रहे और इन पर निरंतर दबाव बना हुआ है। इससे मूंगफली, सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट का रुख है। इसका एक मुख्य कारण गुजरात, म.प्र., राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में किसानों के पास मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी का भारी स्टॉक जमा होना भी है। दशी तेलों के भाव आयातित तेलों के मुकाबले ऊंचे पड़ते हैं।

स्थानीय मंडी में तेल-तिलहन के बंद भाव मंगलवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,085- 5,135 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
मूंगफली दाना - 4,565- 4,615 रुपए।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 11,935 रुपए।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,770- 1,830 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,280 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,585 - 1,725 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,695 - 1,815 रुपए प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपए।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,240 रुपए।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,050 रुपए।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,180 रुपए।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,500 से 7,550 रुपए।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,100 रुपए।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,000 रुपए।
पामोलीन कांडला- 8,200 रुपए (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,610- 3,635 लूज में 3,345--3,410 रुपए।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपए

महाराष्ट्र के सांगली में मंडियों में सोयाबीन की आवक शुरु हो गई है जहां एक अक्टूबर से लागू 3,880 रुपए क्विन्टल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुकाबले हाजिर मंडी में सोयाबीन की बिक्री औने पौने दाम पर की जा रही है। सूरजमुखी दाना भी 10-11 दिन में कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों में पहुंचना शुरू होगा। जिसका एमएसपी 5,250 रुपए है जबकि हाजिर भाव 4,000 रुपए चल रहा है। देश की विभिन्न मंडियों में सोयाबीन की आवक 15-20 दिन के भीतर शुरु हो जायेगी। इसके एक अक्टूबर से लागू 3,880 रुपए के एमएसपी के मुकाबले हाजिर में भाव काफी नीचे चल रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।