

- गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 75.74 पर बंद हुआ था।
- वित्तीय वर्ष 2021-22 में रुपया 3.61 फीसदी या 264 पैसे कमजोर हुआ।
- आज कीमती धातुओं का दाम सस्ता हुआ है।
Gold and Silver Rate Today, 01 April 2022: आज नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई हैं। हालांकि रूस और यूक्रेन शांति वार्ता में प्रगति नहीं होने के कारण कमी सीमित रही। निवेशकों ने मार्च के यूएस जॉब डेटा का इंतजार है। एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.36 फीसदी या 189 रुपये की गिरावट के साथ 51,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी वायदा (Silver futures) 0.35 फीसदी या 238 रुपये की गिरावट के साथ 67,249 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
मुद्रास्फीति और रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर बाजार की अनिश्चितता के कारण हाल ही में सोने की कीमतों में मजबूती आई थी। बाजार को आज के अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डेटा का इंतजार है। बॉन्ड यील्ड में उछाल से बढ़त सीमित रह सकती है।
रेस्टोरेंट में खाना पीना होगा महंगा, महंगा हुआ सिलेंडर
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक हाजिर बाजार में गुरुवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,484 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 66,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोने का हाजिर भाव करीब 500 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। इस दौरान चांदी 1,700 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक गिर गई।
एक्सपर्ट की राय
ShareIndia के उपाध्यक्ष और हेड ऑफ रिसर्च, रवि सिंह ने कहा कि, 'यूक्रेन के राष्ट्रपति के अनुसार, यूक्रेन की सेना देश के पूर्व में नए रूसी हमलों की तैयारी कर रही है क्योंकि मॉस्को राजधानी कीव के पास अपने सैनिकों का निर्माण कर रहा है। डॉलर इंडेक्स लगभग एक महीने के निचले स्तर पर फिसल गया। इससे अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोना कम महंगा हो गया। इन नए घटनाक्रमों ने आने वाले हफ्तों में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।'
वैश्विक बाजार में इतना है दाम
सोना हाजिर 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,934.10 डॉलर प्रति औंस पर था। अमेरिकी सोना वायदा 0.7 फीसदी गिरकर 1,940.20 डॉलर पर आ गया। इस हफ्ते धातु में करीब 1.1 फीसदी की गिरावट आई है। हाजिर चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 24.73 डॉलर प्रति औंस हो गई। प्लेटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 984.68 डॉलर पर था, जबकि पैलेडियम 0.9 फीसदी बढ़कर 2,282.94 डॉलर हो गया। दोनों धातुएं लगातार चौथी साप्ताहिक गिरावट के साथ कारोबार में थीं।