लाइव टीवी

Gold Price Today 19 August 2020 : सोना-चांदी लुढ़का, जानिए अपने शहर के 24 कैरेट, 22 कैरेट का ताजा भाव

Updated Aug 19, 2020 | 20:05 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 19 अगस्त 2020 : लगातार बढ़ोतरी के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव और साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सोना और चांदी के भाव में गिरावट
मुख्य बातें
  • सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई
  • वायदा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना सस्ता हुआ है, नीचे जानिए ताजा भाव

Gold/silver price today, 19 August 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार  (19 अगस्त) को गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, कीमती धातुओं की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 640 रुपए घटकर 54,269 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र मंगलवार को 54,909 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी बिकवाली दबाव का सामना करना पड़ा और पिछले कारोबार में यह 3,112 रुपए घटकर 69,450 रुपए प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी सत्र मंगलवार को यह 72,562 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,988 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर था, जबकि चांदी 27.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में डॉलर की रिकवरी के मुकाबले डॉलर के इंडेक्स में गिरावट दर्ज हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना सस्ता हुआ है। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं) 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (19 अगस्त) सोने की कीमत में 421 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 53394 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 2926 रुपए गिरकर 67072 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 53390 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48910 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 53394 रुपए 
सोना 995(23 कैरेट) 53180 रुपए 
सोना 916(22 कैरेट) 48909 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 40046 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 31235 रुपए
चांदी 999 67072 रु. किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 51,850 रुपए 56,560 रुपए
मुंबई 51,980 रुपए 52,980 रुपए
कोलकाता 52,520 रुपए 55,240 रुपए
चेन्नई 51,560 रुपए 56,240 रुपए
लखनऊ 51,850 रुपए 56,560 रुपए
पटना 51,980 रुपए 52,980 रुपए
पुणे 51,980 रुपए 52,980 रुपए
सूरत 51,980 रुपए 53,560 रुपए
बड़ौदा 51,980 रुपए 53,560 रुपए
अहमदाबाद 51,980 रुपए 53,560 रुपए
जयपुर 51,850 रुपए 56,560 रुपए
नासिक 51,980 रुपए 52,980 रुपए
नागपुर 51,980 रुपए 52,980 रुपए
चंडीगढ़ 52,250 रुपए 55,000 रुपए
भूवनेश्वर 51,560 रुपए 56,240 रुपए
  चांदी का भाव 68100 रु.किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 0.67% की गिरावट के साथ 53,210 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 361 रुपए यानी 0.67% की गिरावट के साथ 53,210 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 15,644 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के दिसंबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 339 रुपए यानी 0.63% की गिरावट के साथ 53,430 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 2,461 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.78% की हानि दर्शाता 1,997.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 1,540 रुपए की गिरावट के साथ 67,965 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,540 रुपए या 2.22% की गिरावट के साथ 67,965 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 10,182 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.03% की गिरावट के साथ 27.67 डॉलर प्रति औंस रह गई।

इंदौर में सोना (Gold) के भाव में तेजी, चांदी (Silver) सस्ती

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना के भाव 65 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी लिए रहे। चांदी 775 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती बिकी। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 53075, नीचे में 52825 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 61050 एवं नीचे में 60500 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। कीमती धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 53025 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 61025 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 725 रुपए प्रति नग।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।