

- सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है
- वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई
- 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना और महंगा हो गया है, नीचे जानिए ताजा भाव
Gold/silver price today, 18 August 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार (18 अगस्त) को सोमवार के मुकाबले और बढ़ोतरी हो गई। दिन प्रतिदिन सोना-चांदी का भाव बढ़ता ही जा रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1182 रुपए की बढ़त के साथ 54,856 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 53,674 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 1,587 रुपए की बढ़कर 72,547 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 70,960 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं वायदा कारोबार में भी सोना और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना और महंगा हो गया है। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)
उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार सोना बढ़त के साथ 2,005 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी बढ़त के साथ 28.15 डॉलर प्रति औंस रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनलिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। मंगलवर को सोने का हाजिर भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चल रहा था।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (18 अगस्त) सोने की कीमत में 941 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 53815 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1964 रुपए बढ़कर 69998 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 53820 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 49300 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।
धातु | शुद्धता | कीमत प्रति 10 ग्राम |
सोना | 999(24 कैरेट) | 53815 रुपए |
सोना | 995(23 कैरेट) | 53600 रुपए |
सोना | 916(22 कैरेट) | 49295 रुपए |
सोना | 750(18 कैरेट) | 40361 रुपए |
सोना | 585(14 कैरेट) | 31482 रुपए |
चांदी | 999 | 69998 रु.किलो |
गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव
शहर | 22 कैरेट का भाव | 24 कैरेट का भाव |
दिल्ली | 51,150 रुपए | 55,090 रुपए |
मुंबई | 52,210 रुपए | 53,210 रुपए |
कोलकाता | 52,970 रुपए | 55,700 रुपए |
चेन्नई | 51,670 रुपए | 56,360 रुपए |
लखनऊ | 51,150 रुपए | 55,090 रुपए |
पटना | 52,210 रुपए | 53,210 रुपए |
सूरत | 52,210 रुपए | 53,800 रुपए |
बड़ौदा | 52,210 रुपए | 53,800 रुपए |
अहमदाबाद | 52,210 रुपए | 53,800 रुपए |
जयपुर | 51,150 रुपए | 55,090 रुपए |
पुणे | 52,210 रुपए | 53,210 रुपए |
नागपुर | 52,210 रुपए | 53,210 रुपए |
नासिक | 52,210 रुपए | 53,210 रुपए |
चंडीगढ़ | 51,940 रुपए | 55,970 रुपए |
भूवनेश्वर | 51,670 रुपए | 56,360 रुपए |
चांदी का भाव | 71100 रु.किलो |
सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 630 रुपए की तेजी के साथ 53,905 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 630 रुपए यानी 1.18% की तेजी के साथ 53,905 रुपS प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 15,660 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने के कारण सोना कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.77% की तेजी के साथ 2,014 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 1,845 रुपए की तेजी के साथ 71,000 रुपए प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,845 रुपए या 2.67% की तेजी के साथ 71,000 रुपए प्रति किग्रा हो गई जिसमें 10,432 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्स्पर्ट्स ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण मुख्य रूप से सकारात्मक घरेलू रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.34% की तेजी के साथ 28.49 डॉलर प्रति औंस हो गई।