लाइव टीवी

Gold Price Today 05 January: सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Updated Jan 05, 2021 | 19:14 IST

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 05 जनवरी 2021 : सोना और चांदी में कीमतों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Loading ...
सोना और चांदी के भाव में उछाल

Gold/Silver price today, 05 January 2021 : सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 335 रुपए की तेजी के साथ 50,969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी दिन में सोना 50,634 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 382 रुपए की तेजी के साथ 69,693 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 69,311 रुपए प्रति किलोग्राम पर था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी दोनों क्रमशः 1,942 डॉलर प्रति औंस और 27.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 460  रुपए की वृद्धि हुई। इसके बाद सोने का भाव 51652 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 204 रुपए बढ़कर 69506 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51650 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47310 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51652 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 51445 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 47313 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38739 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 30216 रुपए
चांदी 999 69506 रुपए किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
मुंबई 50,320 रुपए 51,320 रुपए
दिल्ली 50,150 रुपए 54,700 रुपए
कोलकाता 50,560 रुपए 53,260 रुपए
चेन्नई 48,560 रुपए 52,950 रुपए
लखनऊ 50,150 रुपए 54,700 रुपए
पटना 50,320 रुपए 51,320 रुपए
जयपुर 50,150 रुपए  54,700 रुपए
सूरत 50,580 रुपए  52,580 रुपए
बड़ौदा 50,580 रुपए  52,580 रुपए
अहमदाबाद 50,580 रुपए  52,580 रुपए
पुणे 50,320 रुपए 51,320 रुपए
नासिक 50,320 रुपए 51,320 रुपए
नागपुर 50,320 रुपए 51,320 रुपए
चंडीगढ़ 50,310 रुपए 54,380 रुपए
भूवनेश्वर 48,000 रुपए 52,360 रुपए
बेंगलुरु 48,000 रुपए 52,360 रुपए
कोयंबटूर 48,560 रुपए 52,950 रुपए

 सोने (Gold) के वायदा भाव में बढ़ोतरी

मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 64 रुपए बढ़कर 51,488 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, क्योंकि सटोरियों ने मजबूती के साथ मांग को पूरा किया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी डिलीवरी के लिए सोने का कॉन्ट्रैक्ट 64 रुपए या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 51,488 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो 10,468 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों की ताजा स्थिति से सोने की कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने की कीमतें 0.02 प्रतिशत कम होकर 1,946.20 डॉलर प्रति औंस हो गई।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।