लाइव टीवी

वंदे भारत ट्रेन के तीसरे रैक का ट्रायल शुरू, 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Updated Aug 26, 2022 | 18:45 IST

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों को कई सुविधाएं देती है। ट्रेन से सफर करने वालों को जल्द ही तीसरी वंदे भारत ट्रेन की भी सुविधा मिलेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
रफ्तार का दूसरा नाम बनी 'वंदे भारत ट्रेन'
मुख्य बातें
  • रेलवे से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है।
  • आपको जल्द ही तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सर्विस मिल सकती है।
  • हाल ही में वंदे भारत ट्रेन के निरीक्षण के लिए अश्विनी वैष्णव चेन्नई में इंटीग्रल कोच सुविधा में गए थे।

नई दिल्ली। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के तीसरे रैक का ट्रायल शुरू हो गया है। 25 अगस्त 2022 से कोटा - नागदा सेक्शन में इसके तीसरे सेक्शन का ट्रायल शुरू हुआ है। परीक्षण के दौरान ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwani Vaishnaw) ने ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया। भारत की लोकोमोटिव-कम ट्रेन को वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) और ट्रेन 18 (Train 18) के रूप में जाना जाता है। ट्राल के दौरान कोडा डिवीजन और आरडीएसओ की टीम मौजूद रहीं।

यहां देखें पूरी वीडियो -

Vande Bharat: भोपाल मंडल में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेल यात्री जान लें इस स्पेशल गाड़ी का पूरा रूट

कब तक चलेगा ट्रायल?
सरकार की देश में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। वंदे भारत ट्रेन एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है इसलिए इसका ट्रायल अलग- अलग स्पीड पर चल रहा है। इसका ट्रायल औसत 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर भी चला। सूत्रों के अनुसार, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

यात्रियों को कब से मिलेगी सुविधा?
सूत्रों के मुताबिक, कोशिश की जा रही है कि यात्रियों के लिए अक्टूबर के अंत तक वंदे भारत ट्रेन को पचरियों पर दौड़ाया जाए। इसके रूट (Vande Bharat Train Route) के लिए अलग- अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। तीसरी वंदे भारत ट्रेन को वेस्टर्न रेलवे चला सकती है। इसके बाद एक के बाद एक और वंदे भारत ट्रेनें भी आ सकती है।

अगले साल तक भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कम से कम 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। फिलहाल एक दिल्ली और वाराणसी रूट पर चलती है और दूसरी वंदे बारत ट्रेन दिल्ली और कटरा रूट पर चलती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।