लाइव टीवी

श्रीलंकाई दिग्गज ने की 'कप्तान' रोहित शर्मा की जमकर तारीफ, बताया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किसका पलड़ा रहेगा भारी 

Updated Jun 23, 2020 | 08:54 IST

Mahela Jayawardene Praise Rohit Sharma captaincy: श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियन्स के कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है।  

Loading ...
rohit-mahela-mumbai-indians
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियन्स के कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है
  • जयवर्धने ने बताया है कि रोहित शर्मा की कप्तानी की क्या है खासियत
  • रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स जीत चुकी है चार आईपीएल खिताब

कोलकाता: हिटमैन रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी के मुरीदों की कोई कमी नहीं है। मुंबई इंडियन्स के कोच और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने हिटमैन रोहित शर्मा को स्वाभाविक कप्तान बताते हुए उनकी तारीफ की है।

मुंबई ने रोहित की कप्तानी में 2019 में जब चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथा आईपीएल खिताब जीता था, तब भी जयवर्धने ही टीम के कोच थे। ऐसे में उन्होंने सोनी टीवी के पिट स्टॉप शो के इंस्टाग्राम पेज पर कहा, रोहित निश्चित तौर पर स्वाभाविक कप्तान हैं। उनकी खासियत यह है कि वो  आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने से पहले काफी सारी जानकारी इकट्ठा करते हैं। यह उनका मजबूत पहलू है।

उन्होंने इस बारे में आगे कहा, हमारी लंबी बैठकें नहीं होती हैं। हां, हम बैठक करते हैं क्योंकि जब चीजें अच्छा नहीं चल रही हों तो रणनीति बनाने की जरूरत होती है, लेकिन रोहित काफी सारी जानकारी जुटाते हैं और वह चीजों को जानना चाहते हैं। वह इसका मैदान पर उपयोग करते हैं। वह इसी तरह खेलते हैं।

जयवर्धने ने इसी साल के अंत में होने वाले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी बात की। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास अच्छा बल्लेबाजी क्रम होने की वजह से उसका पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि यह सीरीज भारत के बल्लेबाजी क्रम और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण के बीच की सीरीज होगी।

उन्होंने कहा, किसका पलड़ा भारी होगा, यह कहना मुश्किल होगा क्योंकि दोनों टीमों में बेहतरीन योग्यता है। मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चुनौती भारत के शीर्ष क्रम और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण के बीच की प्रतिद्वंद्विता होगी, देखते हैं कि यह कैसी रहती है। मुझे लगता है कि यहां भारत का पलड़ा भारी है, पिछली बार भी बल्लेबाजों ने अच्छा किया था।

उन्होंने कहा, साथ ही भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण। भारत के पास काफी अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और वह ऑस्ट्रेलियाई परिस्थिति में अच्छा कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल