लाइव टीवी

PHOTOS: ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की अपनी मंगेतर के साथ शेयर की शानदार तस्वीरें

Updated Mar 03, 2021 | 20:32 IST

Glenn Maxwell's fiancee Vini Raman's photos: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
मुख्य बातें
  • ग्लेन मैक्सवेल ने मंगेतर विनी रमन की तस्वीरें शेयर की
  • विनी रमन को काफी समय तक डेट करने के बाद सगाई की थी
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ धूम मचा रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। अपने अंदाज में खेलते हुए उन्होंने 31 गेंदों पर 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। मैदान में सुर्खियां बटोरने से ठीक पहले एक और चीज के लिए मैक्सवेल चर्चा में रहे। मैच से पहले उन्होंने भारतीय मूल की अपनी मंगेतर विनी रमन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ खास तस्वीरें शेयर की जो लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से धूम मचाने वाले मैक्सवेल मैदान के बाहर उतने ही रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अपनी मंगेतर विनी रमन के जन्मदिन पर उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और लिखा, ''मेरी लाजवाब मंगेतर को जन्मदिन की बधाई"।

ग्लेन मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और आए दिन मैक्सवेल के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैन को भी लताड़ लगाई थी जिसने नस्लीय टिप्पणी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल और विनी का मजाक उड़ाने का प्रयास किया था। मैक्सवेल उस समय मानसिक दिक्कत से गुजर रहे थे इसलिए उस फैन ने विनी से कहा कि मानसिक रूप से असंतुलित गोरे को छोड़ दो।

दो साल डेट किया, फिर सगाई

क्रिकेटर ग्‍लेन मैक्‍सवेल और विनी रमन ने करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट किया था। इस कपल के फोटो 2017 में पहली बार सोशल मीडिया पर देखने को मिले थे। दोनों ही अपने रिश्‍ते को लेकर खुलकर बात करते आए हैं। सगाई के बाद दोनों ने अपनी तस्वीर भी शेयर की थी।

कौन हैं मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन?

ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन की सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार वो मेलबर्न में एक फार्मासिस्‍ट हैं। बताया जाता है कि ग्‍लेन विनी रमन ने ही ग्लेन मैक्सवेल के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य का पता किया था, जिसके चलते उन्‍होंने प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट से ब्रेक लिया और फिर 2021 में दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते धूम मचाई।

आईपीएल नीलामी में भी धमाल

ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने खराब पिछले सीजन के बाद रिलीज कर दिया था लेकिन आईपीएल नीलामी में इस खिलाड़ी की पूछ कम नहीं हुई। उनको इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीद लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल