लाइव टीवी

गगन खोड़ा ने कहा, विराट कोहली तेजी से सीख रहे हैं एमएस धोनी की कप्तानी की ये खूबी

Updated Aug 09, 2020 | 23:15 IST

टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता गगन खोडा का मानना है कि विराट कोहली की तरह एमएस धोनी भी आक्रामक कप्तान थे। धोनी की कप्तानी की एक खूबी विराट तेजी से सीख रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
विराट कोहली और एमएस धोनी
मुख्य बातें
  • गगन खोड़ा ने एमएस धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए उन्हें भी विराट की तरह आक्रामक कप्तान बताया है
  • खोड़ा का मानना है कैप्टन कूल की कप्तानी में विराट कोहली से अलग एक खूबी
  • धीरे धीरे विराट अनुभव के साथ हासिल कर रहे हैं धोनी की वो खूबी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता गगन खोड़ा को लगता है कि जब महेंद्र सिंह धोनी सभी फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे थे तब वो भी विराट कोहली जितने आक्रामक कप्तान थे लेकिन उन्होंने अपनी भावनाओं को मौजूदा कप्तान की तरह मैदान पर लोगों के सामने जाहिर नहीं किया। 

साल 2007 से 2016 तक टीम इंडिया की कमान संभालने वाले एमएस धोनी को मैदान पर अपने संतुलित व्यवहार की वजह से कैप्टन कूल का नाम मिला। वो मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में ठंडे दिमाग से काम लेते और अपनी भावनाओं का इजहार नहीं करते थे। उनका मैदान पर बतौर कप्तान व्यवहार विराट कोहली से बिलकुल उलट था। 
धोनी भी थे विराट जैसे आक्रामक कप्तान
टीम इंडिया के साल 2015 से 2017 तक चयनकर्ता रहे पूर्व क्रिकेटर गगन खोड़ा का मानना है कि धोनी भले ही जुबानी तौर पर अपनी भावनाएं उजागर नहीं की लेकिन वो भी विराट कोहली जितने आक्रामक थे। उन्होंने कहा, लोग कहते हैं कि विराट कोहली बेहद आक्रामक हैं लेकिन धोनी नहीं। कोई भी आक्रामक जुबानी तौर पर नहीं होता है। एमएस धोनी आक्रामक और सुरक्षित थे।'

खोड़ा ने आगे कहा, आपको बतौर कप्तान सुरक्षित होना चाहिए। विराट कोहली आक्रामक हैं और सुरक्षित कैसे बनें ये सीख रहे हैं। वो बेहद तेजी से सीख रहे हैं दोनों के बीच केवल ये अंतर है कि धोनी जुबानी तौर पर अपनी आक्रामकता जाहिर नहीं करते थे लेकिन विराट जितने ही आक्रमक थे। 

धोनी की कप्तानी में आक्रामकता और सुरक्षा का था सम्मिश्रण
खोड़ा ने आगे कहा, आप हर वक्त आक्रमण नहीं कर सकते और पूरे समय आक्रामक भी नहीं हो सकते। आपका आक्रामक होने के साथ साथ सुरक्षित होना चाहिए और धोनी इन दोनों खूबियों का सम्मिश्रण हैं। विराट भी अब उस मुकाम तक पहुंच रहे हैं। धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए गगन खोड़ा ने कहा, एमएस धोनी एक महान कप्तान थे उनकी मैच में स्थितियों को अच्छी तरह पढ़ लेते थे। विराट कोहली अच्छे लर्नर हैं और धोनी की तरह ये खूबी हासिल करते जा रहे हैं।

पूरा क्रिकेट जगह धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य जानने को बेकरार है। वो पिछले एक साल से मैदान से दूर हैं। आखिरी बार विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलते नजर आए थे। हालांकि आईपीएल 2020 के यूएई में आयोजन की खबर से साथ ही धोनी के प्रशंसकों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। वो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रांची में उन्होंने आईपीएल के लिए अभ्यास भी शुरू कर दिया है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल