लाइव टीवी

Sachin Birthday Special : मास्टर ब्लास्टर को पसंद है महाराष्ट्र की ये डिश, सारा दिन करते थे इंतजार

Updated Apr 24, 2022 | 06:00 IST

Sachin Birthday: सचिन को जितना शौक क्रिकेट का था, उतना ही शौक महाराष्ट्र के विभिन्न खानों का भी है। 49वें वर्ष में प्रवेश कर रहे सचिन ने अपनी किताब में जिक्र किया था कि वह मसालेदार खाने के बेहद शौकीन थे। प्रैक्टिस के दौरान जब उन्हें भूख लगती तो पेट की भूख मिटाने के लिए स्ट्रीट फूड मार्केट उनकी पसंदीदा जगह होती थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सचिन की पसंदीदा डिश
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र के खाने के फैंन हैं सचिन तेंदुलकर
  • प्रैक्टिस सेशन के दौरान ब्रेक में खाते थे मनपसंद खाना
  • मिसल पाव सबसे ज्यादा पसंद है सचिन को

Sachin Tendulkar's Birthday Special: आज सचिन तेंदुलकर का 48वां जन्मदिन है। तेंदुलकर ने क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के चलते करोड़ों प्रशंसक कमाए हैं। इसलिए रिटायरमैंट के बाद भी सचिन जब सोशल मीडिया पर भी दिखते हैं तो उनके फैंस बेहद खुश हो जाते हैं। सचिन क्रिकेट के अलावा महाराष्ट्र के खाने के भी फैंस हैं। सचिन ने बीते दिनों अपने फेवरेट खाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस वीडियो में सचिन अपनी फेवरेट डिश मिसल पाव खाते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर है वीडियो 

सचिन के 25 सेकंड के वीडियो की कैप्शन में लिखा है- चाहे रविवार हो या सोमवार, मैं किसी भी दिन मिसल पाव लूंगा! एक संपूर्ण नाश्ते के बारे में आपका क्या विचार है? वीडियो में उन्हें मिसल के ऊपर थोड़ा सा नींबू डालते हुए देखा जा सकता है। फिर वह कहते हैं- मिसल पाव की बात ही कुछ अलग है। यह मुझे बर्मी खाओ सूई की याद दिलाता है, लेकिन महाराष्ट्र का मिसल पाव सबसे अच्छा है। 

मिसल पाव के साथ पसंद है वड़ा पाव 

सचिन को मिसल पाव के साथ वड़ा पाव भी पसंद है। वड़ा पाव महाराष्ट्र की वह डिश है जोकि सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। सचिन ने एक वीडियो में अपने वड़ा पाव के साथ प्यार को भी बयां किया था। उन्होंने कहा- मुझे वड़ा पाव के साथ लाल चटनी, बहुत कम हरी चटनी और कुछ इमली की चटनी पसंद है। इससे जो संयोजन बनता है वह इसे और बेहतरीन बनाता है। बचपन में अक्सर दोस्तों के साथ स्ट्रीट फूड मार्केट में इसका लुत्फ उठाया है। कभी मैच जीतने तो कभी शर्त जीतने पर अक्सर पार्टी होती थी। सभी दोस्त चाव से वड़ा पाव खाया करते थे। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल