लाइव टीवी

शाहिद अफरीदी की बेटी से सगाई करने जा रहा पाकिस्तान टीम का ये गेंदबाज, जानिए किसने भेजा प्रस्ताव

Shahid Afridi daughter Aqsa Afridi
Updated Mar 07, 2021 | 11:59 IST

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी की सगाई होने जा रही है। उनकी बेटी की सगाई पाकिस्तान टीम के गेंदबाज से होगी।

Loading ...
Shahid Afridi daughter Aqsa AfridiShahid Afridi daughter Aqsa Afridi
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शाहिद अफरीदी और अक्सा अफरीदी

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के बेटी अक्सा अफरीदी सगाई करने वाली हैं। अक्सा की सगाई पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से होगी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहीन के परिवार ने अक्सा के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे शाहिद अफरीदी के परिवार ने स्वीकार कर लिया है। शाहीन के परिवार की ओर से भी इस बात की पुष्टि हो की गई है। शाहीन के परिवार ने सोशल मीडिया पर सगाई की चर्चा शुरू होने के बाद इस संबंध में कंफर्म किया।  बता दें कि अक्सा और शाहीन की उम्र 20 साल है।

'सगाई की घोषणा जल्द हो सकती है'

जियो टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहीन के पिता अयाज खान ने मीडिया से पुष्टि की कि दोनों परिवार के लंबे समय से संबंध हैं। अब दोनों प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं। शाहीन और अक्सा की सगाई की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद अफरीदी के परिवार के एक सूत्र ने बताया कि इस प्रस्ताव पर पिछले दो वर्षों से चर्चा चल रही थी। मालूम हो कि शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां जिनके नाम- अक्सा, अंशा, अजवा, अस्मारा और अरवा है। अक्सा पांचों में सबसे बड़ी हैं। वह फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। कहा जा रहा है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद ही सगाई होगी।

अब तक ऐसा रहा है शाहीन का करियर

गौरतलब है कि शाहीन शाह अफरीदी ने दिसंबर, 2018 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। शाहीन ने बेहद कम अरसे में अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है। उन्होंने अब तक 15 टेस्ट, 22 वनडे और 21 टी20 अंतरराष्ट्री खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 48, 45 और 24 विकेट चटकाए हैं। शाहीन ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह टी20 क्रिकेट में 100 विकेट हासिल करने वाले सबसे युवा तेज गेंदबाज बन चुके हैं। शाहीन ने यह कारनामा 20 साल और 326 दिन की उम्र में अंजाम दिया। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 23 साल और 57 दिन की उम्र में इस उपलब्धि को हासिल किया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल