लाइव टीवी

'हमने बर्फ स्नान किया और फिर उसमें बीयर उड़ेल दी', खेल विज्ञान के विरोधी शेन वॉर्न ने बताया था अनोखा किस्सा

Updated Mar 08, 2022 | 22:32 IST

Shane Warne's interesting moments: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न का निधन हो चुका है लेकिन उनके कुछ किस्से हमेशा याद किए जाएंगे। मैदान के बाहर का ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने बयां किया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शेन वॉर्न
मुख्य बातें
  • खेल विज्ञान के समर्थक नहीं थे शेन वॉर्न
  • शेन वॉर्न ने एक इंटरव्यू में बताया था दिलचस्प किस्सा
  • जब बर्फ स्नान करने उतरे और साथियों ने उसमें बीयर उड़ेल दी

वो भले ही सर्वकालिक महान लेग स्पिनर रहे हों लेकिन दिवंगत शेन वॉर्न खेल विज्ञान में विश्वास नहीं रखते थे। इस दिग्गज आस्ट्रेलियाई ने अपने आकस्मिक निधन से पहले एक साक्षात्कार में इसका खुलासा किया था। वॉर्न ने अपने 15 साल के शानदार करियर में 145 टेस्ट में 708 विकेट लिये तथा लेग स्पिन गेंदबाजी की कला को पुनर्जीवित करने का श्रेय उन्हें जाता है। वार्न का शुक्रवार को थाईलैंड में 52 साल की उम्र में निधन हो गया था।

वॉर्न ने ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल प्रबंधक एंज पोस्टेकोग्लू से कहा था कि वह खेल विज्ञान के प्रशंसक नहीं थे और उन्होंने केवल एक बार बर्फ स्नान किया था। वार्न ने पोस्टकोग्लू से कहा था, ‘‘मैं अक्सर सोचता हूं कि मैं इसे कैसे अपना पाऊंगा। जब मैं तरोताजा रहता था तो अच्छा महसूस करता था। मैं खेल विज्ञान से जुड़ी चीजों का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज के तामझाम को देखकर जिसे मैंने मुख्य कोच रहते हुए महसूस किया है। इन सब चीजों के साथ काम करते हुए मैंने कहा कि यह सब ठीक है लेकिन खेल का अहसास कहां है। मुझे खेल विज्ञान के हिसाब से चलने में थोड़ा परेशानी होती है।’’

इसे भी पढ़िएः जब सौरव गांगुली से शर्त हारने के बाद शेन वॉर्न को पहननी पड़ी थी इंग्लैंड की जर्सी

वॉर्न ने कहा कि उन्होंने केवल एक बार बर्फ स्नान किया और वह भी शारजाह की गर्मी में जहां तापमान 56 डिग्री सेल्सियस चला गया था। उन्होंने कहा, ‘‘(एक खिलाड़ी के रूप में) मैंने केवल एक बार बर्फ स्नान किया। तापमान 56 डिग्री तक चला गया था। गर्मी इतनी थी कि मैच रोक देना चाहिए था। इसके बाद हमने बर्फ स्नान किया और कुछ साथियों ने उसमें बीयर उड़ेल दी थी। यह बर्फ स्नान में बीयर होने जैसा था।’’

शेन वॉर्न का निधन थाईलैंड के एक विला में निधन हो गया था जहां वो रह रहे थे। पिछले काफी समय से अपना वजन कम करने में जुटे वॉर्न ने निधन से चार दिन पहले अपने एक पोस्ट में खुलासा किया था कि वो जुलाई तक पुराने शेप में आना चाहते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल