लाइव टीवी

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच फ्लेमिंग ने सभी टीमों को धोनी को लेकर आगाह किया

Updated Sep 24, 2020 | 19:51 IST

MS Dhoni, Stephen Fleming, CSK, 24/09/2020 : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेशक पिछले मैच के लिए आलोचनाएं झेल रहे हैं लेकिन उनके कोच स्टीफन फ्लेमिंग को इस दिग्गज पर पूरा भरोसा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
MS Dhoni

दुबई: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गेंदें बेकार करने को लेकर निशाने पर आए। उन्होंने वो मैच गंवाया और कई पूर्व दिग्गजों ने धोनी को धीमी बल्लेबाजी व सातवें नंबर पर आने को लेकर आड़े हाथ लिया। हालांकि उनके कोच स्टीफन फ्लेमिंग को अपने कप्तान पर पूरा भरोसा है और उन्होंने अपने बयान ने सभी टीमों को आगाह कर दिया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा कि लंबे ब्रेक के बाद बेहतरीन फॉर्म लाने में थोड़ा समय लगेगा और जैसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आगे बढ़ेगा, वो भी बेहतर और बेहतर होते जायेंगे व विरोधी टीमों को फिर से चुनौती देते नजर आएंगे।

हुआ क्या था..

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिये 217 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे और तब उन्हें 38 गेंद में 103 रन की जरूरत थी। पूर्व भारतीय कप्तान ने 17 गेंद में नाबाद 29 रन बनाये लेकिन टीम 16 रन से हार गयी।

ऐसा नहीं होता, थोड़ा समय लगता है

स्टीफन फ्लेमिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘धोनी एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने पिछले एक डेढ़ साल में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है। हर कोई धोनी से उम्मीद करता है कि वह पहले की तरह आते ही वही करना शुरू कर दे जो वह करता था। ऐसा नहीं होता, इसमें थोड़ा समय लगता है।’’

गेम टाइम जरूरी है

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया में उसका ‘गेम टाइम’ जरूरी है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली बार था जब उसने क्रीज पर बल्लेबाजी की क्योंकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसने कुछेक गेंद खेली थी।’’ फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वह बेहतर से बेहतर होता जायेगा। आते ही उससे 30 गेंद में 70 रन की उम्मीद करना मुश्किल चीज होगी और हमारे पास अन्य खिलाड़ी भी हैं जो अच्छी फार्म में हैं और अच्छा काम कर सकते हैं। ’’

रायुडू के लौटने की उम्मीद

अम्बाती रायुडू ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरूआती मुकाबले में 71 रन की पारी खेली थी लेकिन वह चोट के कारण राजस्थान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाये थे। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘रायुडू फार्म में है और राजस्थान के खिलाफ उसका नहीं खेल पाना निराशाजनक था। उम्मीद है कि ऐसा दो मैचों में ही हेागा। हमें दो अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके लौटने की उम्मीद है। ’’ उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम पर अगले मैच में चयन के लिये विचार किया जा सकता है जो चोट के कारण पहले दो मैचों में नहीं खेल पाये थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।