लाइव टीवी

'सुपरफैन' ने चेन्नई सुपर किंग्स के रंग में पुतवाया अपना घर, एमएमस धोनी ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

Updated Oct 28, 2020 | 11:23 IST

MS Dhoni on Superfan Gopikrishnan: चेन्नई सुपर किंग्स के एक 'सुपरफैन' ने अपना घर उसी रंग में पुतवाया है। फैन के इस अंदाज के एमएमस धोनी भी कायल हो गए और उन्होंने जबरदस्त रिएक्शन दिया है।

Loading ...
महेंद्र सिंह धोनी (तस्वीर साभार- BCCI/IPL)

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी के फैंस ने उनके क्रिकेट में योगदान को सराहने के लिए कई बार इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है। धोनी इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में खेल रहे हैं और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सीएसके के फैंस के बीच कप्तान धोनी 'थाला' निकनेम से पॉपुलर हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से हैं। अब एक 'सुपरफैन' ने धोनी को बेहद खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है, जिसपर 'थाला' ने रिएक्ट किया है। इस फैन ने अपना घर सीएसके के रंग में पेंट कराया है और उसपर 'होम ऑफ धोनी फैन' लिखवाया है।

पीले रंग से पुतवाया अपना घर

धोनी का 'सुपरफैन' दुबई स्थित फॉरेक्स ट्रेडर है, जिसका नाम आर गोपीकृष्णन है। तमिलनाडु के रहने वाले गोपीकृष्णन और उनके परिवार ने आरंगुर में अपने घर का नाम 'होम ऑफ धोनी फैन' रखा है। उन्होंने अपने पूरे घर को पीले रंग से पुतवाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपीकृष्णन ने घर को सीएसके रंग में रंगवाने के लिए 1.5 लाख रुपये खर्च किए। उनके घर की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए, जिसके बाद सीएसके ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। धोनी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गोपीकृष्णन और उनके परिवार का इस तरह सम्मान देने के लिए आभार जताया है।

धोनी बोले- मैंने इंस्टाग्राम पर देखा

सीएसके के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में धोनी ने कहा, 'मैंने इसे इंस्टाग्राम पर देखा। मुझे लगता है कि बेहतरीन जेस्चर है। आप देख सकते हैं कि यह केवल मेरे बारे में नहीं है। धोनी ने कहा कि ये सीएसके के सबसे बड़े फैन हैं।' वहीं, गोपीकृष्णन ने आईपीएल 2020 में धोनी को स्टेडियम में नहीं देख पाने के कारण निराशा व्यक्त की। उन्होंने साथ ही कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के रंग में घर पेंट कराने का फैंसला इसलिए लिया ताकि सीएसके फैंस के बीच सकारात्मकता बनी रहे। गौरतलब है कि सीएसके आईपीएल इतिहास में पहली बार  प्लेऑफ चरण में जगह नहीं बना सकी है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।