लाइव टीवी

Delhi : ग्रेटर कैलाश में 14 साल की लड़की के साथ चार युवकों ने किया रेप, आरोपियों में एक नाबालिग भी

Updated Dec 21, 2020 | 08:12 IST

पीड़त लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह पिछले चार महीनों से इस इलाके में काम कर रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसी इलाके में किशोर लड़का भी काम रहा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
ग्रेटर कैलाश में 14 साल की लड़की के साथ चार युवकों ने किया रेप। -प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप करने की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि चार लोगों ने कथित रूप से लड़की के साथ बलात्कार किया। हैरान करने वाली बात है कि इन चार आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपियों की पहचान शिवम (20), हरि शंकर (30), मंगेश (18) के रूप में हुई है। शिवम और हरिशंकर उत्तर प्रदेश के फत्तेहपुर के रहने वाले हैं जबकि मंगेश महाराष्ट्र का रहने वाला है। ग्रेटर कैलाश-1 पुलिस को लड़की के साथ रेप की शिकायत रविवार को मिली।

किशोर लड़के से परिचित थी पीड़िता
पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह पिछले चार महीनों से इस इलाके में काम कर रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसी इलाके में किशोर लड़का भी काम रहा था। काम के दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी लेकिन लड़के ने एक महीने पहले काम छोड़ दिया था। 

लड़की को दोस्त के यहां बुलाया था नाबालिग
पुलिस अधिकारी का कहना है कि 17 वर्षीय किशोर लड़के ने शनिवार को लड़की को अपने एक दोस्त के यहां मिलने के लिए बुलाया। इस जगह पर तीन अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) एवं पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।