लाइव टीवी

28 साल की महिला ने 11 साल के लड़के से बनाए संबंध, जेल में बच्चे को दिया जन्म

Updated Oct 19, 2019 | 20:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मारीसा मॉरी को एक 11 साल के लड़के के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की जेल हुई है। अब 17 साल का लड़का अपने माता-पिता की मदद से अपने 5 साल के बेटे की परवरिश कर रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: 28 वर्षीय मारिसा मॉरी को 2014 में किए यौन अपराधों और उन्हें स्वीकार करने के बाद बुधवार को सजा सुनाई गई थी। उन्होंने कई महीनों के दौरान कम से कम 15 बार एक नाबालिग लड़के का बलात्कार किया। बाद में फ्लोरिडा के हिल्सबोरो काउंटी में मारिसा ने एक बेटे को जन्म दिया। महिला ने जिस लड़के का रेप किया था अब वह 17 साल का है और अपने परिवार की मदद से पांच साल के बच्चे का पालन पोषण करने की पूरी कोशिश कर रहा है।

मौजूदा समय में सजा काट रही महिला की उम्र 28 साल है लेकिन जब उसने बच्चे को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया तब उसकी उम्र 28 साल थी। वह 11 वर्षीय लड़के के लिए नैनी का काम कर रही थी। यौन उत्पीड़न का अपराध स्वीकार करने और दोषी पाए जाने के बाद महिला को 20 साल कैद की सजा दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार महिला इससे पहले भी नाबालिग से संबंध बनाने के बाद एक अन्य बच्चे को जन्म दे चुकी है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2014 में जब महिला ने 11 साल के लड़के से संबंध बनाए तो वह लिव- इन नैनी का काम कर रही थी। अक्टूबर 2014 में, मावरी ने लड़के के बेटे को जन्म दिया लेकिन उसके माता-पिता को इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी उनका मानना ​​था कि महिला का प्रेमी पीड़ित बच्चे का पिता था।

रेप पीड़ित बच्चे की मां ने मामले पर बोलते हुए कहा कि महिला की हरकतों की कीमत मेरे बेटे को अपना बचपन खोकर चुकानी पड़ी है। वह किसी सामान्य टीन एजर की तरह जीवन नहीं बिता सका। बचपन में वह एक पिता होने के अनुभव से गुजर रहा है। मारिसा मॉरी के बच्चे को जन्म देने के बाद पीड़ित लड़का और उसका परिवार उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचे और यहां पीड़ित ने अपने बेटे को गोद में उठाया।