लाइव टीवी

Rapist Father : त्रिपुरा में हैवान निकला बाप अपनी ही दिव्यांग लड़की से किया बलात्कार

Updated Jun 13, 2020 | 18:21 IST

Faher raped his daughter in Tripura:त्रिपुरा में एक हैवान पिता ने अपनी ही लड़की का कथित तौर पर बलात्कार किया, दुखद ये कि वो लड़की दिव्यांग है।

Loading ...
दिव्यांग लड़की ने मां के घर लौटने पर उसे आपबीती बतायी तो ये मामला सामने आया
मुख्य बातें
  • त्रिपुरा में 14 साल दिव्यांग लड़की से उसके पिता ने कथित तौर पर रेप किया
  • लड़की ने अपनी मां को ये घटना बताई तो मामला सामने आया
  • आरोपी के खिलाफ POCSO कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है

अगरतला: पिता और बेटी का रिश्ता बेहद खास होता है, एक पिता अपनी बेटी के अरमानों के लिए कुछ भी कर गुजरता है, मगर ये कलियुग है यहां हैवानों की भी कमी नहीं, त्रिपुरा से एक घृणित अपराध का मामला सामने आया है, त्रिपुरा में 14 वर्षीय दिव्यांग लड़की से उसके पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

कदमतला पुलिस थाने के प्रभारी कृष्णधन सरकार ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उत्तरी त्रिपुरा जिले के लालचेरा गांव में हुई जब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी।

सरकार ने बताया, 'लड़की ने मां के घर लौटने पर उसे आपबीती बतायी। महिला ने शुक्रवार को अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।' उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तेलंगाना में भी सामने आया था ऐसा ही मामला 

अभी हाल ही में तेलंगाना के विकाराबाद जिले में लॉकडाउन की अवधि के दौरान एक 13 साल की लड़की के साथ उसके पिता द्वारा कथित रूप से कई बार बलात्कार (Rape) किया गया था। पीड़िता दूसरे जिले के एक धार्मिक स्कूल में पढ़ता थी और मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन से पहले घर लौटी थी। यह घटना करनकोट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में सामने आई थी जहां एक 35 साल के आरोपी दैनिक मजदूरी ने चार बार शादी रचाई थी, उनकी पहली दो शादियाँ तलाक के साथ खत्म हुईं, जबकि उनकी तीसरी पत्नी का निधन हो गया।

घर लौटने के बाद लॉकडाउन के दौरान नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया गया। वहीं परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें आरोपी व्यक्ति के जघन्य अपराध के बारे में पता नहीं था। कथित तौर पर, पीड़िता को एक त्योहार से पहले यौन उत्पीड़न किया गया था जिसे हाल ही में मनाया गया था, पिता ने धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा। हालांकि, कुछ दिनों पहले पीड़िता ने अपनी सौतेली माँ को अपनी आपबीती सुनाई, जिसने पुलिस से संपर्क किया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की।

वहीं हाल ही में तमिलनाडु के इरोड जिले में रिश्ते को किया तार-तार करने देने वाली घटना सामने आई थी। यहां 40 वर्षीय एक शख्स को अपनी ढाई महीने की मासूम बेटी से बलात्कार करने के आरोपी में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने कई धारों में मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने बेटी के साथ बलात्कार करने का गुनाह कबूल कर लिया, आरोपी काफी दिनों से बच्ची को हवस का शिकार बनाने की जुगत में था।