लाइव टीवी

UP: मेरठ के होटल में महिला वकील के साथ गैंग रेप, आरोपियों ने वीडियो बनाया और धमकाया

Updated Dec 22, 2020 | 20:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला वकील के साथ होटल में गैंग रेप किया गया। बाद में उसे पुलिस से शिकायत न करने के लिए धमकाया गया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया।

Loading ...
raperape
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। शहर के एक होटल में एक महिला वकील के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने जघन्य कृत्य को फिल्माया भी और पुलिस से संपर्क करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील की रहने वाली है।

महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने से पहले आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया। यह भी बताया गया है कि महिला को नशा होने पर कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए भी मजबूर किया गया था। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने वकील को जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच, मेरठ के एसपी (अपराध) रामराज ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मेडिकल थाने के अधिकारियों को निर्देश दिया है।

महिला वकील की सोनू नाम के शख्स के साथ दोस्ती थी। पीड़ित और सोनू एक ही इलाके के निवासी थे। बाद में, दोनों कथित तौर पर प्यार में पड़ गए। घटना के दिन सोनू ने महिला को मेरठ के होटल में बुलाया। उसने उसे खाने के लिए कुछ दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद सोनू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वकील के साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

जब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने और उसे वायरल करने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों और अन्य वकीलों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसपी रामराज से भी शिकायत की। मेडिकल थाने को मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है।