लाइव टीवी

Ahmedabad: मुझे प्रताड़ित और वाइफ स्वैपिंग के लिए बाध्य किया, महिला का पति एवं ससुराल वालों पर आरोप

Updated Dec 16, 2020 | 08:57 IST

महिला का कहना है कि इसके बाद से उसका पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। महिला का दावा है कि उसके पति ने अपने एक साथ के साथ 'वाइस स्वैपिंग' के लिए बाध्य करने लगा।

Loading ...
मुझे प्रताड़ित और वाइफ स्वैपिंग के लिए बाध्य किया, महिला का पति एवं ससुराल वालों पर आरोप।- Photo Credit: iStock Images
मुख्य बातें
  • महिला ने पति पर अपने दोस्त के साथ 'वाइफ स्वैपिंग' के लिए जोर देने का आरोप लगाया है
  • महिला ने कहा है कि शादी के 14 साल बाद अन्य महिला के साथ पति के अफेयर की बात पता चली
  • महिला को उसके कमरे से बाहर किया, पुलिस का कहना है कि वह महिला के आरोपों की जांच कर रही है

अहमदाबाद : एक महिला ने अपने पति पर धोखा देने, पीटने और अपने एक दोस्त के साथ 'वाइफ स्वैपिंग' के लिए जोर देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि घर से बाहर करने के लिए ससुराल के लोग उसे पीटते भी थे। अहमदाबाद के एसजी रोड पर रहने वाली 40 साल की महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि साल 2004 में उसकी शादी हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के करीब 14 साल बाद उसे पता चला कि उसके पति का एक अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात की जानकारी होने के बाद पति उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगा।

'वाइस स्वैपिंग' के लिए बाध्य करने का आरोप
महिला का कहना है कि इसके बाद से उसका पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। महिला का दावा है कि बाद में उसका पति अपने एक दोस्त के साथ 'वाइफ स्वैपिंग' के लिए उस पर जोर देने लगा। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत में महिला ने आगे कहा है कि पिछले साल फरवरी में उसका पति घर आया और चुपचाप उसके 11 साल के लड़के को लेकर चला गया। उसने लड़के को अपने चाचा के यहां रखा। अपने लड़के के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह पति के चाचा के घर गई लेकिन चाचा ने पति की अनुमति के बगैर लड़के को वापस देने से इंकार कर दिया। 

घर में अपने बच्चे के कमरे में रहने लगी महिला 
पुलिस के एक अधिकारी ने टीओआई को बताया कि महिला के ससुराल वाले ने कथित रूप से उसे किचन में दाखिल होने एवं उसके बच्चे के लिए खाना पकाने से रोक दिया। महिला ने घरेलू कार्य के लिए जो नौकर रखा था उन्होंने उसे भी बाहर कर दिया। गत जुलाई में महिला के ससुराल वालों ने उसे उसके कमरे से बाहर कर दिया जिसके बाद वह घर में ही बने अपने लड़के के कमरे में रहने लगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह महिला की शिकायतों की जांच कर रही है। 

सेना के अधिकारी ने दोस्त की रूसी पत्नी का किया रेप
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सेना के एक अधिकारी ने अपने दोस्त की रूसी मूल की पत्नी से कथित रूप से रेप किया। रिपोर्टों के मुताबिक कैंट एरिया में सेना के अधिकारी ने अपने दोस्त के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और इसके बाद उसने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति ने कर्नल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अधिकारी की पहचान नीरज गहलोत के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सैन्य अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।