लाइव टीवी

ये कैसी दोस्ती? शादी में नहीं कराया शराब का इंतजाम, दोस्तों ने की दूल्हे की हत्या

Updated Dec 16, 2020 | 16:48 IST | भाषा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दूल्हे की शादी में शराब का इंतजाम नहीं होने के लेकर उसके दोस्तों से बहस हुई, फिर मारपीट हुई और अंत में दोस्तों ने उसे छुरा घोंप दिया।

Loading ...
आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना है

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जिले अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर इलाके में शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे के दोस्तों ने उसकी हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उनके लिए शराब का इंतजाम नहीं कर पाया था। 

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात गांव पालीमुकीमपुर में दूल्हा बबलू (28) की शादी में शराब का इंतजाम नहीं होने के लेकर उसके दोस्तों से बहस हुई, फिर मारपीट हुई और अंत में दोस्तों ने उसे छुरा घोंप दिया। गंभीर घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह ने बुधवार को बताया कि मुख्य अभियुक्त नरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पांच अन्य अभी भी फरार हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।