लाइव टीवी

200 से ज्यादा महिलाओं के साथ किया यौन दुर्व्यवहार, बनाया सेक्स स्लेव, हुआ गिरफ्तार

Updated Oct 22, 2019 | 15:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ब्राजील में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसने 200 से ज्यादा महिलाओं को सेक्स स्लेव के रूप रखा और उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading ...
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: ब्राजील में एक शख्स को कम से कम 240 महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के लिए गिरफ्तार किया गया है। उसने इन  महिलाओं को सेक्स स्लेव के रूप में रखा और उन्हें ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं इनमें से कुछ को उसने अजनबियों और जानवरों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसे दक्षिणपूर्वी ब्राजील में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी रोनी स्केल्ब सेल्स प्रतिनिधि के रूप में काम करता था। वह एक चर्च यूथ ग्रुप का लीडर भी है। पुलिस का कहना है कि 32 वर्षीय आरोपी ने 11 राज्यों में चार साल की अवधि के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

जांच में सामने आया कि वह महिलाओं से अपने कई फेक सोशल मीडिया और व्हाट्सएप प्रोफाइल के माध्यम से संपर्क में आया। वह महिलाओं को इंटीमेट वीडियोज और फोटोज के लिए पैसे की पेशकश करता था।

महिलाओं से न्यूड फोटोज मिलने के बाद वो उन्हें फर्जी बैंक ट्रांसफर रसीदें भेजता था। इसके बाद वो महिलाओं को उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को फुटेज भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। वो बार-बार उनसे ऐसी मांग करता था। एक पीड़ित ने कहा कि वह एक दिन में बीस से अधिक बार ऐसी मांग करता है।

उस पर आरोप है कि उसने कुछ महिलाओं को मिलने के लिए मजबूर किया और उनके साथ बलात्कार किया। कई महिलाओं को वह अन्य पुरुषों या जानवरों के साथ यौन संबंध बनाने और उसे वीडियो फुटेज भेजने के लिए मजबूर करता था। पुलिस का कहना है कि उसने कुछ पीड़ितों को सेक्स अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया।

रोनी को 11 अक्टूबर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी पीड़ितों की जानकारी के साथ-साथ एक लैपटॉप, टैबलेट और यौन वेशभूषा का विवरण देने वाले दस्तावेजों को बरामद किया।