लाइव टीवी

Ghaziabad : अकेली महिला पर चाकू से करता था वार, कुंठित हमलावर हुआ गिरफ्तार

अनुज मिश्रा | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Sep 07, 2021 | 16:08 IST

गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे को गिरफ्तार किया। जो घर में अकेली महिला को देखकर उस पर चाकू से वार कर देता था। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
शादी के बाद बीवी के चले जाने के बाद कुंठित था युवक

गाजियाबाद पुलिस ने आखिरकार उस सिरफिरे हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जो अकेली महिला को घर में देखते की चाकू से वार कर देता था। पुलिस के मुताबिक अब तक कि छानबीन में सामने आया है कि शादी के बाद उसकी बीवी एक महीने बाद ही घर चली गई थी इसी कारण से ये कुंठित था।

गाजियाबाद की थाना लिंक रोड पुलिस की गिरफ्त ने 35 साल के सोनू नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। सोनू पर इल्जाम है कि वो अकेली महिलाओं पर हमला करता था सोनू ने लगातार 2 और 3 तारीख को दो अलग-अलग महिलाओं पर चाकू से वार किया था। इलाके में इस सिरफिरे सीरियल हमलावर के कारनामों से दहशत हो गई थी और पुलिस पर भी जबरदस्त प्रेशर था। आखिरकार पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।


गाजियाबाद के एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक सोनू की शादी 2014 में हुई थी और शादी के 1 महीने बाद ही इसकी बीवी इसको छोड़कर चली गई थी। पुलिस का मानना है कि सोनू कुंठित हो गया था। पुलिस के मुताबिक यही कारण निकल कर आ रहा है। जिसके चलते सोनू इन वारदातों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस का खुद मानना है कि अगर सोनू को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो यह और वारदातों को भी अंजाम देता रहता और इलाके में डर और खौफ का माहौल रहता।