लाइव टीवी

झारखंड: विधवा महिला को घसीटा, निर्वस्त्र कर पीटा, गांव से भी निकाला

Updated Dec 10, 2020 | 21:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

झारखंड के सरायकेला खरसावां में एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया औ फिर उसे गांव से बाहर निकालने का फरमान जारी कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Loading ...
महिला के साथ अत्याचार

नई दिल्ली: झारखंड के एक गांव में सोमवार रात एक महिला की कथित तौर पर पिटाई की गई और उसे नग्न किया गया। यह घटना सरायकेला-खरसावां जिले के घेराबेरा गांव में हुई। महिला को कथित तौर पर एक ही गांव के 10 व्यक्तियों द्वारा प्रताड़ित किया गया था। पीड़ित महिला विधवा हैं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। यह घटना मंगलवार को सामने आई, जब महिला ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। 

घटना के दिन, तीन महिलाएं महिला के घर पहुंची और उसे लगभग 50 मीटर तक घसीटा। दो महिलाओं ने पीड़िता को उन लोगों के एक समूह को सौंप दिया। आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र किया और उसकी पिटाई की। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कथित तौर पर महिला को गांव छोड़ने के लिए कहा। कथित तौर पर पीड़िता के घर जाने वाली तीनों महिलाएं चाहती थी कि वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी छोड़ दे ताकि वे किसी और को यह पद सौंप सकें।

महिला ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ गांव में रही लेकिन मंगलवार को खूंटी जिले में अपनी मां के घर चली गई। अपने परिवार के समर्थन के बाद महिला ने पुलिस से संपर्क करने की हिम्मत जुटाई। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन बाद में रांची के संतविता अस्पताल ले जाया गया। महिला पर चरित्रहीन होने के आरोप लगाए गए।