लाइव टीवी

पुलिस ने कॉलेज छात्रा का कई बार किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

Updated Aug 26, 2020 | 06:35 IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक पुलिसकर्मी ने एक कॉलेज छात्रा का कई बार रेप किया। उसने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ रेप किया और उसकी वीडियो बना ली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुलिसकर्मी ने कई बार किया महिला का रेप

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक पुलिसकर्मी ने एक कॉलेज छात्रा का कई बार रेप किया। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ किए घिनौनी हरकत का वीडियो भी बना लिया है। साइबर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर कॉन्सटेबल को अरेस्ट कर लिया है। 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने शादी का बहाना बनाकर उसके साथ कई बार रेप किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कॉन्सटेबल की पहचान रविंद्र दभाडे के तौर पर हुई है। पीड़िता ने 1 अगस्त को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई।

पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी में इसलिए देरी हुई क्योंकि कोविड 19 मरीज के संपर्क में आने के बाद उसे क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। आरोपी के खिलाफ रेप व आईटी एक्ट के दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

कॉन्सटेबल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। पीड़िता के मुताबिक वह जब जूनियर कॉलेज में थी उस समय वह पुलिसकर्मी के संपर्क में आई थी। उसने बताया कि कॉन्सटेबल ने उससे शादी का वादा किया और पहले उसका विश्वास जीता।

इसके बाद उसने उसके साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। लड़की ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे उस वीडियो के साथ कई बार ब्लैकमेल किया और हर बार उसके साथ रेप किया। उसने बताया कि उसकी सगाई किसी और से हो गई थी लेकिन उसने आरोपी वीडियो उसके मंगेतर के साथ शेयर कर दिया जिसके बाद उसकी शादी टूट गई।