लाइव टीवी

घर पर अकेला पाकर नकली साधु ने की रेप की कोशिश, विदेशी महिला ने मार्शल आर्ट से कर दिया चारो खाने चित

Updated Aug 26, 2020 | 14:37 IST

नकली भगवा पहनावा पहन कर साधु की भेष में महिला के साथ रेप की कोशिश करने वाले शख्स को महिला ने ऐसा पीटा कि उसकी बोलती बंद हो गई। वारदात तमिलनाडु का है।

Loading ...
मार्शल आर्ट्स ट्रेंड महिला ने साधु को किया चारों खाने चित

नई दिल्ली : अमेरिका से तमिलनाडु आध्यात्मिक ट्रिप पर आई एक महिला ने अपने साथ रेप की कोशिश करने वाले व्यक्ति की ऐसी पिटाई कि हर कोई देखता रह गया। वह महिला मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग पाई हुई थी। उस शख्स ने महिला का रेप करने की कोशिश की थी लेकिन उसकी कोशिश धरी की धरी रह गई। यह घटना तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई की है। वारदात रविवार की है।

बताया जाता है कि महिला तिरुवन्नामलाई मार्च के महीने में आई थी और अब रामाना आश्रम का दौरा करने के बाद वापस अमेरिका लौट जाना चाहती थी। लेकिन वह लॉकडाउन के कारण भारत में ही फंसी रह गई। उसने अपने वीजा की अवधि बढ़ा ली और इसी शहर में किराए का मकान लेकर रहने लगी।

रविवार को जब महिला अपने मकान के बाहर थी तब भगवा रंग का कपड़ा पहने एक व्यक्ति उसके पास आया और उसे उसके घर के अंदर धक्का देकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। महिला मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली हुई थी। उसने अपने इसी कौशल का फायदा उठाया और आरोपी की जमकर इतनी धुनाई की कि दोबारा से उसने उसपर हाथ लगाने की भी हिम्मत नहीं की।

आरोपी की पहचान मनिकंडन के रुप में हुई है जो नमक्कल का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह आस-पास के मंदिरों के चक्कर काटता रहता था और खुद को साधु बताता था।

पुलिस ने बताया कि वे आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उसने दावा किया कि वह देश के सभी तीर्थस्थलों का भ्रमण कर चुका है और इसी साल तमिलनाडु आया है जहां पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा दिए गए दान दक्षिणा पर अपना जीवन चला रहा है।