लाइव टीवी

Pune: सेना के जवान ने की पत्नी को मारने की कोशिश, फिर किया आत्महत्या का प्रयास

Updated May 24, 2020 | 14:28 IST

Maharashtra News: पुणे में सेना के एक जवान ने पहले पत्नी को मारने की कोशिश की और फिर आत्महत्या का प्रयास किया। अब दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

Loading ...
पुलिस घटना के कारण का पता लगा रही है

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे में 33 साल के सेना के जवान ने रविवार को कथित तौर पर अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की और फिर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नायक रैंक का सेना का जवान वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ जम्मू-कश्मीर में तैनात है और कुछ दिन पहले ही घर आया था। यह हादसा रविवार सुबह करीब 4.30 बजे हुआ।

विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अरुण अव्हाड ने बताया, 'झगड़े के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। फिर उसने अपनी गर्दन पर चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। उनके कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस को बुलाया और बाद में एक एम्बुलेंस को बुलाया गया। ये रिश्तेदार पास में ही रहते हैं। पत्नी के शरीर पर चाकू के कई घाव थे। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और गंभीर हालत में हैं।'

उन्होंने कहा कि हम इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सैनिक वर्तमान में जम्मू और कश्मीर में तैनात है और छुट्टी पर घर आया था।