लाइव टीवी

सुहागरात पर दुल्हन की ऐसी सच्चाई आई सामने, कि दूल्हे के उड़ गए होश

Man files FIR against in-laws for misleading him to marry transgender in Kanpur
Updated Jun 28, 2021 | 14:15 IST

शादी को लेकर हर किसी के अपने सपने होते हैं। कानपुर में एक शख्स की धूमधाम से शादी हुई और जब सुहागरात पर उसे दुल्हन की ऐसी सच्चाई सामने आई की दूल्हे के होश उड़ गए।

Loading ...
Man files FIR against in-laws for misleading him to marry transgender in KanpurMan files FIR against in-laws for misleading him to marry transgender in Kanpur
सुहागरात पर दुल्हन सच्चाई आई सामने, कि दूल्हे के उड़ गए होश
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर का है अजीबो गरीब मामला
  • युवक ने जिस लड़की से की थी शादी वह निकली ट्रांसजेंडर
  • पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दर्ज किया है केस, जांच है जारी

नई दिल्ली: शादी को लेकर हर कोई अलग-अलग तरह से ख्वाब देखता है और शादी को यादगार बनाने के लिए हरसंभव कोशिश करता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स की धूमधाम से शादी हुई। शख्स ने शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जब सुहागरात आई तो दूल्हे को दुल्हन की ऐसी सच्चाई पता चली जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ थी दुल्हन

 खबर के मुताबिक, सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे को पास नहीं आने दिया और कहा कि वह शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। इसके बाद दूल्हे को शक हो गया और उसने तुरंत दुल्हन का मेडिकल कराने का फैसला किया और अगले दिन डॉक्टर के पास ले गया। मेडिकल जांच में पता चला कि दुल्हन तो एक ट्रांसजेंडर है। इसके बाद दूल्हा परेशान हो गया सीधे थाने का रूख कर लिया।

पुलिस थाने तक पहुंचा मामला

 दूल्हे ने थाने में अपने ससुराल वाले को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है और शादी के वक्त उसे अंधेरे में रखा गया। पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित ने थाने में दुल्हन, उसके माता- पिता और मध्यस्थ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता यानि IPC की धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाया है।  पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी नहीं करना चाहती थी दुल्हन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन जन्म से ही किन्नर थी और इस बारे में पूरे परिवार को पता था। दुल्हन के मुताबिक वह शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन परिवार के दवाब के कारण वह शादी के लिए तैयार हुई। मध्यस्थ और परिजनों के दवाब में उसने शादी के लिए हां कर दी। शादी के बाद जब दूल्हे के परिवार को यह बात पता चली तो हर कोई हैरान रह गया। फिलहाल पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।