लाइव टीवी

Faridabad: 25 वर्षीय शख्स ने नाबालिग के साथ किया रेप, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पीड़िता

minor girl raped in faridabad
Updated Oct 01, 2020 | 18:51 IST

फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ 25 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा बलात्कार किए जाने की खबर सामने आ रही है। पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Loading ...
minor girl raped in faridabadminor girl raped in faridabad
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
फरीदाबाद में नाबालिग के साथ रेप

नई दिल्ली : हरियाणा के फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ 25 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने की खबर सामने आ रही है। एसीपी धरना यादव ने कहा कि पीड़ित को कल रात सफदरजंग अस्पताल (दिल्ली) में स्थानांतरित कर दिया गया जहां अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है, मामले में आगे की जांच चल रही है।

एसीपी धारना यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मामला सारण थारा एरिया का है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी 5 और 8 साल की उसकी दो बेटियां कमरे में सो रही थी।

कुछ ही समय में छोटी बेटी ने महिला के पास आकर कहा कि उसकी बहन रो रही है। महिला फौरन कमरे में गई तो उसने उसी दौरान एक युवक को कमरे से भागते देखा जिसपर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। 

पुलिस को खबर करने के बाद मामले की छानबीन की गई। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। हालांकि आधे घंटे की तलाश में ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बिहार के निवासी के तौर पर हुई है। फिलहाल बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।