लाइव टीवी

परेशानी दुर करने के नाम पर पुजारी ने नाबालिग लड़की का किया यौन उत्पीड़न, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा

Updated May 19, 2020 | 06:54 IST

A priest thrashed by villagers: आंध्र प्रदेश में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के लिए पुजारी को खंभे से बांधकर पीटा।

Loading ...
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्‍पीड़न मामले में ग्रामीणों ने पुजारी की जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने आरोपी पुजारी को खंभे से बांधकर पीटा। पिटाई के बाद पुजारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी की पहचान गजेला विष्णु के तौर पर हुई है। 

40 दिनों तक किया तांत्रिक अनुष्ठान

पुजारी ने घर की सभी परेशानी दुर करने के नाम पर लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने पीड़िता के पिता को उसके परिवार में समृद्धि का आश्वासन दिया। परिवार ने दावा किया कि पुजारी सभी सदस्यों को नग्न करके 40 दिनों से अधिक समय से उन पर तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा था। बाद में उसने नाबालिग लड़की को एक अलग कमरे में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

ग्रामीणों ने पुजारी को बुलाया

पुजारी के ऐसी करतूत को अंजाम देने के बाद पीड़िता का परिवार को शक हुआ कि वह उन्हें धोखा दे रहा है। परिवार के एक सदस्य ने पुजारी से इस संबंध में पूछा और फिर गांव में बुजुर्गों से संपर्क किया। इसके बाद पुजारी को ग्रामीणों द्वारा बुलाया गया और एक खंभे से बांध दिया गया। ग्रामीणों ने पुजारी की पिटाई की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।