लाइव टीवी

Tamilnadu:पति ने गर्भवती पत्नी से की 'सेक्स की डिमांड', पत्नी ने की हत्या

Updated Feb 21, 2021 | 17:15 IST

Pregnant woman murders husband: तमिलनाडु में एक गर्भवती महिला ने अपने पति को सेक्स के लिए मजबूर करने के बाद उसकी हत्या कर डाली और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Loading ...
प्रतीकात्मक फोटो
मुख्य बातें
  • मृतक कुमार ने कथित तौर पर मिथिली को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया
  • मृतक कुमार की ये दूसरी शादी थी, मिथिली करीब 5 महीने पहले गर्भवती हुई
  • मिथिली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध कबूल कर लिया

तमिलनाडु से हत्या का ऐसा मामला सामने आय़ा है जहां एक पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर दी इस हत्या के पीछे सेक्स की डिमांड थी जो उसका पति उससे कर रहा था जबकि वो प्रेग्नेंट थी। तमिलनाडु में एक गर्भवती महिला ने अपने पति को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। 21 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया और उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

महिला ने बताया कि उसने अपने पति को कीटनाशक पिलाकर मार दिया। महिला की पहचान ए मिथिली के रूप में की गई थी। पेरियामोलपलायम की निवासी महिला की शादी लगभग 8 महीने पहले एन नंद कुमार से हुई थी कुमार अंधियुर के पास कलीनन्म थोट्टम के निवासी हैं।

करीब 5 महीने पहले महिला गर्भवती हुई

कुमार एक किसान थे मिथिली से कुमार की शादी उनकी दूसरी शादी थी। मिथिली करीब 5 महीने पहले गर्भवती हुई। कुमार ने कथित तौर पर मिथिली को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और उसे इसके लिए इंकार करने पर यातना भी दी।

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 28 जनवरी को महिला ने अपने पति को मारने का फैसला किया और उसे कीटनाशक युक्त भोजन खिलाया। कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का विकास किया और उन्हें 31 जनवरी को अंधियार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया

अंधियार पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर एस रवि ने कहा कि 15 फरवरी को कुमार ने अंतिम सांस ली।कुमार की मौत के बाद, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सतर्क किया और मामला दर्ज किया गया। इस बीच, मिथिली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके बयान देने के बाद उसे 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।