लाइव टीवी

क्या करती सबक सिखाना जरूरी था लिहाजा प्राइवेट पार्ट काट दिया, लखीमपुर खीरी में वारदात

Updated Aug 18, 2022 | 14:28 IST

यूपी के लखीमपुर खीरी में एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। पुलिस के मुताबिक महिला के पार्टनर ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी।

Loading ...
यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना

अब इसे भरोसे का कत्ल ना कहें तो क्या कहें। मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से महेवागंज का है। यहां पर एक महिला अपने पार्टनर के साथ लिव इन में रहती थी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसे वो अपना दिल बैठी है वो उसकी बेटी के अस्मत पर डाका डालेगा। पुलिस के मुताबिक महिला के पार्टनर ने जब उसकी नाबालिग बेटी से रेप की कोशिश की तो उस महिला ने आरोपी के प्राइवेट पार्ट को काट डाला।

सबक सिखाना जरूरी था
पुलिस के मुताबिक महिला अपने लिव इन पार्टनर के साथ करीब दो वर्षों से रह रही थी। महिला का पति शराबी था और उससे तंग आकर वो अलग रहने लगी थी। महिला का कहना है कि जिस समय उसके लिव इन पार्टनर से उसकी बेटी से रेप की कोशिश की वो खेत में काम कर रही थी। लेकिन संयोग से वो मौके पर पहुंच गई और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। यही नहीं जब वो अपनी बेटी को बचाने की कोशिश कर रही थी कि  आरोपी ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इस बीच किसी तरह से वो चाकू लाई और सबक सिखाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। उसे अपने काम पर पछतावा नहीं है। 

Tamil Nadu:पति पर था बेवफाई का शक, पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता हुआ गर्म पानी

आरोपी के खिलाफ रेप केस
लखीमपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। चूंकि आरोपी की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।