लाइव टीवी

ग्रेटर नोएडा: 14 साल के लड़के ने किया 12 साल की लड़की के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Updated Jul 06, 2020 | 21:04 IST

Greater Noida Rape: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक 14 साल के लड़के ने 12 साल की लड़की के साथ रेप किया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
4 जुलाई की है घटना
मुख्य बातें
  • 12 वर्षीय किशोरी के साथ 14 साल के एक किशोर ने बलात्कार किया
  • किशोरी 4 जुलाई को खेत में शौच करने गई थी, तभी किशोर ने रेप किया
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक गांव में एक 12 साल की लड़की के साथ 14 साल के लड़के ने कथित रूप से बलात्कार किया है। आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के बरसात गांव में रहने वाली 12 साल की किशोरी 4 जुलाई को खेत में शौच करने गई थी। तभी गांव के ही रहने वाले 14 वर्षीय किशोर ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

बच्ची के परिजनों ने थाना इकोटेक प्रथम में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण के दौरान बलात्कार की घटना की पुष्टि हुई है। 

वृंदा शुक्ला DCP वुमेन सेल, गौतम बुद्ध नगर ने बताया, '4 जुलाई को एक 12 साल की लड़की के साथ 14 साल के लड़के द्वारा दुष्कर्म की सूचना मिली थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपी लड़का पीड़िता का पड़ोसी था। कार्रवाई जारी है।'