लाइव टीवी

क्रूरता! बच्चा खोया तो प्रेग्नेंट महिला को बनाया शिकार, ब्ले़ड से गर्भ काटकर निकाला अजन्मा बच्चा

Updated Sep 09, 2020 | 15:13 IST

मिसकैरिज होने के बाद अपना बच्चा खो जाने के कारण एक महिला ने एक दूसरी प्रेग्नेंट महिला को अपना निशाना बना लिया। बच्चे के लिए उसने उसका गर्भ काटकर उसका अजन्मा बच्चा ले लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला ने ही की प्रेग्नेंट महिला की हत्या
मुख्य बातें
  • बच्चे की जिद में एक महिला ने प्रेग्नेंट महिला को बनाया शिकार
  • मिसकैरिज होने पर महिला ने बच्चे पाने की जिद में उठाया खौफनाक कदम
  • महिला का गर्भ काटकर निकाला अजन्मा बच्चा

नई दिल्ली : प्रेग्नेंट महिला के गर्भ पर धारदार हथियार से हमला करने की खबर सुनकर ही कोई भी दहल सकता है। लेकिन एक ऐसी खबर सच में सामने आई है जो काफी सनसनीखेज है। दरअसल एक महिला ने ही दूसरी प्रेग्नेंट महिला पर इस तरह का घातक हमला किया है। दरअसल उस आरोपी महिला का पहले मिसकैरेज हो गया था जिसके बाद उसने उस प्रेग्नेंट महिला का अजन्मा बच्चा काट कर निकाल लिया इसके बाद उसके माथे पर वार करके उसकी हत्या कर दी। 

आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले उसका बच्चा गिर गया था जिसके बाद उसे दूसरे के बच्चे को चुराने की जिद सवार हो गई थी। उसने कोर्ट के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया है। 

पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय आरोपी महिला ने ये स्वीकार किया है कि उसने इस वारदात को 5 से 6 महीने पहले ही प्लान किया था। इसके लिए उसने पहले 24 वर्षीय उस प्रेग्नेंट महिला से दोस्ती की। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुए थी जिसके बाद आरोपी महिला ने उसे एक फर्जी बेबी शॉवर प्रोग्राम में मिलने के लिए बुलाया। उसी समय उसने उसकी हत्या का प्लान बना लिया था।

आरोपी महिला और उसके पति दोनों के खिलाफ कोर्ट में मर्डर का केस चल रहा है। पीड़िता एक स्कूल टीचर बताई जाती है। वह 34 माह की प्रेग्नेंट थी उसकी हत्या 27 अगस्त को एक सिरैमिक्स वेयरहाउस में की गई। दोनों ने मिलकर एक बड़े ब्लेड से पहले महिला के गर्भ को काटा फिर अजन्मा बच्चा बाहर निकाल लिया।

अजन्मा बच्चा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दोनों आरोपी बच्चे को अस्पताल लेकर गए और उसे अपना बच्चा बताते हुए इसके इलाज की गुजारिश की। अस्पताल कर्मियों को उन पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी खबर कर दी। 

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी महिला उसकी बेटी से एक बार मिली थी लेकिन वह उससे ज्यादा उसके होने वाले बच्चे में अपनी रुचि दिखा रही थी। उसने बताया कि उसने उसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर देखी है जिसमें उसके पास एक खून से सना हुआ कंबल नजर आ रहा था। यह उस समय की फोटो ती जब वह बच्चे को लेकर अस्पताल जाने वाली थी।

पुलिस ने एक सीसीटीवी भी बरामद की जिसमें पीड़िता को आरोपी महिला की कार में बैठकर एक सुनसान जगह पर जाते हुए देखा जा सकता है। उनकी कार एक सिरैमिक्स वेयरहाउस में रुकी थी जहां पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।