लाइव टीवी

Delhi Weather: दिल्ली में इस बार गर्मी तोड़ेगी 77 साल का रिकॉर्ड? झुलसाएगी गर्म हवाएं, जानें मौसम अपडेट

Updated Mar 28, 2022 | 20:13 IST

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का कहर अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में गर्म हवा चलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
दिल्ली में इस बार गर्मी तोड़ेगी 77 साल का रिकॉर्ड
मुख्य बातें
  • दिल्ली में गर्मी का सितम जारी
  • दिल्ली के नरेला में तापमान 39.3 डिग्री दर्ज हुआ
  • दिल्ली में अगले कुछ कहर ढा सकती है ​गर्मी

Delhi Weather: देश की राजधानी समेत उत्तर भारत में गर्मी ने कहर ढहाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मार्च में ही तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में तापमान बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अगले कुछ दिन मौसम साफ होने की वजह से तेज धूप के चलते गर्म हवाएं चलेंगी। इसी वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। रविवार को जहां दिल्ली के नरेला इलाके में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक है।  

टूटेगा 77 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मौसम साफ होने के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, मंगलवार को 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। इस वजह से अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। अगर गर्मी का यही दौर रहा तो कुछ दिनों में दिल्ली में गर्मी का मार्च महीने में 77 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च 1945 में दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सबसे गर्म दिन था। 

सताएगी गर्म हवाएं

दिन भर तपती धूप के अलावा अब दिल्लीवासियों को गर्म हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 32 डिग्री दर्ज हो सकता है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावन बेहद कम है। बारिश के भी कोई संकेत नहीं है। ऐसे में मौसम साफ रहने से गर्मी का कहर और तेज होगा।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।