2022 का चुनाव विधायक या मंत्री नहीं बल्कि अपराधियों के सफाए के लिए, लोनी में विपक्ष पर बरसे अमित शाह
मुख्य बातें
- 2022 का चुनाव विधायक या मंत्री बनने या बनाने के लिए नहीं है।
- 2022 का चुनाव अपराधियों का चुन चुन कर सफाया करने का है
- लोनी में गृहमंत्री अमित सिंह ने जनता से अपील की
यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा। पहले चरण का आगाज पश्चिम उत्तर प्रदेश से होने जा रहा है जिसमें गाजियाबाद की लोनी विधानसभा भी है। लोनी में चुनाव प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद उतरे और अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि 2022 का उत्तर प्रदेश चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, ये उ.प्र. के माफियाओं को चुन चुनकर समाप्त करने का चुनाव है। ये चुनाव उ.प्र. को देश में सबसे विकसित राज्य बनाने का चुनाव है।