लाइव टीवी

Ranbir Kapoor Birthday:आलिया भट्ट ने खुद बनाया रणबीर कपूर का फेवरेट पाइनएप्पल केक

Updated Sep 28, 2019 | 19:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranbir Kapoor Birthday Video: रणबीर कपूर 28 सितंबर को बर्थडे मना रहे हैं। रणबीर कपूर के फैन्स लगातार उन्हें विश कर रहे हैं। वहीं, इस खास मौके पर आलिया भट्ट रणबीर कपूर का फेवरेट पाइनएप्पल केक बना रही हैं।

Loading ...
Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर का आज बर्थडे है। फैन्स उनके बर्थडे पर लगातार विश कर रहे हैं।
  • रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने उनके लिए एक खास केक बनाया है। 
  • आलिया भट्ट रणबीर का पसंदीदा पाइनएप्पल केक को बेक कर रही हैं

मुंबई. रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। रणबीर का बर्थडे सेलिब्रेशन रात 12 बजे से ही शुरू हो गया है। वहीं, अब रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने उनके लिए एक खास केक बनाया है। 

आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट रणबीर का पसंदीदा पाइनएप्पल केक को बेक कर रही हैं। आलिया भट्ट के दोस्त उनका वीडियो बना रहे हैं। ये काफी बड़ा केक है।

आलिया भट्ट ने इससे पहले रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनकी फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ आलिया ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू यू।' आलिया भट्ट की इस फोटो में उनकी मम्मी सोनी राजदान ने भी 'हैप्पी बर्थडे' लिखा।


फैन्स से मिले रणबीर कपूर 
बर्थडे के मौके पर रणबीर कपूर ने अपने फैन्स से भी मुलाकात की। फैन्स से मिलने के लिए रणबीर कपूर छत पर चढ़ गए। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ सेल्फी भी खिचंवाई। फैन्स ने रणबीर का स्वागत उनके पॉपुलर बुलैया गाने से किया। 

रणबीर का बर्थडे सेलिब्रेशन रात 12 बजे से ही शुरू हो गया था। रणबीर के बर्थडे सेलिब्रेशन में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आमिर खान, किरण राव, शाहरुख खान, गौरी खान मौजूद थे। इसके अलावा अर्जुन कपूर और मलाइका भी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। 

अगले साल हो सकती है शादी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अगले साल यानी 2020 में शादी कर सकते हैं। दीपिका और प्रियंका की तरह ही आलिया भट्ट भी शादी में सब्यसाची के ब्राइडल आउटफिट में नजर आ सकती हैं। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणबीर कपूर यशराज फिल्म्स की फिल्म शमशेरा में भी नजर आने वाले हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।