लाइव टीवी

Anushka Sharma Birthday: इतने करोड़ है अनुष्का शर्मा- विराट कोहली की प्रॉपर्टी, ऐसे होती है दोनों की कमाई

Updated May 01, 2020 | 08:08 IST

Anushka Sharma Net Worth: अनुष्का शर्मा ने पिछले साल कोई फिल्म नहीं की लेकिन उनकी कमाई 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की रही। जानें कैसे कमाती हैं अनुष्का और कितनी है उनकी कुल संपत्ति।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Anushka Sharma and Virat Kohli
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बर्थडे आज
  • अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था और आज वो 32 साल की हो गईं हैं
  • अनुष्का ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गईं हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था, लेकिन वो बेंगलुरु में पली बढ़ी हैं। अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में कर्नल रहे हैं और उनके बड़े भाई कर्नेश शर्मा मर्चेंट नेवी में हैं। 

अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु से ही अपनी पढ़ाई पूरी की और वो मॉडल बनना चाहती थीं या फिर जर्नलिज्म में अपना करियर बनाना चाहती थीं लेकिन उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आईं। फिल्म दर्शकों को पसंद आईं और अनुष्का ने अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाई। 

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें बैंड बाजा बारात, जब तक है जान, दिल धड़कने दो, एनएच 10, सुईं धागा, सुलतान, पीके और संजू जैसी फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनकी गिनती फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। 

विराट कोहली से की शादी

अनुष्का ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने शादी कर ली है। दोनों की जोड़ी सबसे पसंदीदा और मशहूर जोड़ियों में से एक है। 

देश के सबसे अमीर जोड़ियों में है शामिल

साल 2019 में फोर्ब्स ने देश के 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की थी जिसमें विराट कोहली पहले नंबर पर थे जबकि अनुष्का शर्मा 21वें पायदान पर थीं। GQ India ने दोनों की कुल संपत्ति का खुलासा किया था और उनकी इनकम सोर्स (कमाई का जरिया) भी बताया था। 

इतने करोड़ है दोनों की कुल संपत्ति

जानकारी के मुताबिक विराट की कुल संपत्ति 900 करोड़ रुपये की है जबकि पिछले साल उन्होंने 252.72 करोड़ रुपये कमाए। तो वहीं अनुष्का की कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपये की है और पिछले साल उन्होंने 28.67 करोड़ रुपये कमाए। 

ऐसे होती है दोनों की कमाई

अनुष्का की बात करें तो बताया जाता है कि वो एक फिल्म के लिए 10- 12 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। इसके अलावा वो कई ब्रैंड्स से जुड़ी हुईं हैं जिसमें मान्यवर, मिंत्रा, निविया, Elle 18 Cosmetics, ब्रू कॉफी और पैंटीन से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा साल 2017 में उन्होंने अपने फैशन ब्रैंड Nush को लॉन्च किया था।

वहीं अगर विराट की बात करें तो वो विज्ञापन और क्रिकेट के जरिए कमाते हैं। BCCI से उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है। इसके अलावा वो आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट कई ब्रैंड्स से जुड़े हैं जिसमें मान्यवर, उबर, ऑडी और मिंत्रा से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा कोहली का रेस्टोरेंट भी है जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा विराट कोहली इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। 

इंस्टाग्राम पोस्ट से भी होती है विराट की कमाई

कुछ समय पहले फोर्ब्स मैगजीन ने रिपोर्ट जारी की थी जिसके मुताबिक विराट इंस्टाग्राम पर किसी प्रोडक्ट को एंडोर्स करने के लिए करीब एक करोड़ 35 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इंस्टाग्राम पर विराट के 55 मिलियन यानी 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

मुंबई और गुरुग्राम में है इतनी संपत्ति

विराट और अनुष्का का मुंबई के वर्ली में खूबसूरत घर है जिसकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा गुरुग्राम में भी उनकी करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बता दें कि दोनों सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।