लाइव टीवी

Throwback: करण जौहर ने अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह से मांगी थी हाथ जोड़कर माफी, ये थी वजह

Updated Mar 08, 2020 | 09:31 IST |

Bollywood Throwback: रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद करण जौहर के शो में पहुंचे थे। जहां करण ने इस गलती के लिए दोनों से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
When Karan johar apologized to Ranveer Singh and Anushka Sharma
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने अनुष्का और रणवीर से मांगी थी माफी
  • कॉफी विद करण में पहुंचे थे अनुष्का और रणवीर
  • रणवीर ने अनुष्का के साथ फिल्म बैंड बाजा बारात से किया था बॉलीवुड डेब्यू

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यश राज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। इस फिल्म में वे अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। फिल्म हिट रही और दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। आज रणवीर और अनुष्का बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। दोनों इस फिल्म के बाद करण जौहर के चैट शो में पहुंचे थे, जहां करण ने एक बात पर उनसे हाथ जोड़कर कर माफी मांगी थी।

आज रणवीर और अनुष्का बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। लेकिन एक वक्त था, जब अनुष्का और रणवीर को लेकर ऐसा नहीं सोचा जाता था। फिल्ममेकर करण जौहर भी उन्हीं लोगों में से थे, जिन्हें लगता था कि अनुष्का और रणवीर बैंड बाजा बारात के लिए सही चॉइस नहीं है। अपने चैट शो कॉफी विद करण में करण ने इस बात का खुलासा किया और दोनों से माफी मांगी।

ये थी वजह
दरअसल यहां रणवीर और अनुष्का ने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने उन्हें कहा था कि वे इतने गुड लुकिंग नहीं हैं, लेकिन बहुत टैलेंटेड हैं इसलिए उन्हें कास्ट किया जा रहा है। तब करण ने बताया कि उन्होंने अनुष्का का ऑडिशन देखा था और उन्होंने आदित्य को बोला था कि इसे नहीं लेना चाहिए। वहीं रणवीर को भी जब करण ने पहली बार स्टूडियो में देखा था तो यही बात कही थी। उन्हें लगता था कि रणवीर और अनुष्का इस फिल्म के लिए सही नहीं हैं।

इतना ही नहीं जब आदित्य ने करण को बैंड बाजा बारात का पोस्टर दिखाया था, तब करण ने कहा कि तुम्हें ये पोस्टर बदलना होगा, वरना इसे कौन देखने जाएगा। तो आदित्य ने करण को कहा था कि तुम प्रोमो देखना, फिर बताना। फिल्म देखने के बाद करण को लगा कि रणवीर और अनुष्का सही में बहुत अच्छे हैं। कॉफी विद करण में करण ने कहा कि मैं इस गलती के लिए आप दोनों से माफी मांगना चाहता हूं।

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर आधारित है। इसमें रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को रोल निभाएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दिखेंगी। वहीं अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। तब से अब तक उन्होंने अपनी किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।