लाइव टीवी

Birthday: शादी के 21 साल बाद अर्जुन रामपाल ने लिया था तलाक, 48 की उम्र में 33 की ग्रैबिएला को कर रहे हैं डेट

Updated Nov 26, 2020 | 06:09 IST

Arjun Rampal Birthday: दीवानापन, दिल है तुम्हारा, दिल का रिश्ता जैसी फ‍िल्‍मों के एक्‍टर अर्जुन रामपाल का आज (26 नवंबर) जन्‍मदिन है। अर्जुन का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था।

Loading ...
Arjun Rampal
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन रामपाल का आज (26 नवंबर) जन्‍मदिन है।
  • आज ही के दिन साल 1972 में जबलपुर में हुआ था अर्जुन का जन्‍म।
  • इन दिनों Drugs मामले में वह नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो के रडार पर हैं।

Arjun Rampal Birthday: दीवानापन, दिल है तुम्हारा, दिल का रिश्ता जैसी फ‍िल्‍मों के एक्‍टर अर्जुन रामपाल का आज (26 नवंबर) जन्‍मदिन है। आज ही के दिन साल 1972 में अर्जुन रामपाल का जन्म को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। इन दिनों वह नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो के रडार पर हैं। हाल ही में Drugs मामले में उनके घर पर छापा मारा गया था और उन्‍हें पूछताछ के लिए तलब किया गया था। 

बता दें कि उन्‍होंने अपने बचपन में कई उतार चढ़ाव देखे। जब वह छोटे थे तो उनके माता-पिता ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। अलग होने के बाद वह अपनी मां के साथ रहे। उनकी मां नासिक के एक स्‍कूल में टीचर की नौकरी करने लगीं, उसी स्‍कूल में अर्जुन ने पढ़ाई की। बाद में अर्जुन रामपाल दिल्‍ली पहुंचे और डीयू के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। अर्जुन रामपाल के जन्‍मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें-

  • अर्जुन ने साल 1998 में जानी मानी मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां माहिया (2002) और मायरा (2005) हैं। 
  • जिस वक्‍त अर्जुन रामपाल की शादी हुई थी, उस समय उन्‍होंने बॉलीवुड में डेब्‍यू नहीं किया था। 
  • शादी के करीब 20 साल बाद 2018 को दोनों ने इस बात की जानकारी दी कि वो अलग होने जा रहे हैं। इसके बाद इस साल दोनों का तलाक हो गया।
  • अर्जुन ने साल 2001 में फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से उन्होंने अपना डेब्यू किया। अर्जुन ने कई अवॉर्ड जीते जिनमें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल है। 
  • उन्होंने दीवानापन, दिल है तुम्हारा, दिल का रिश्ता, वादा, आई सी यू, असंभव, यकीन, रॉय, चक्रव्यूह, इनकार, डैडी, अनकही, दिल है तुम्हारा, डॉन, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और रा.वन जैसी फिल्मों में काम किया। 
  • अर्जुन इन दिनों गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं, जो कि साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं। गैब्रिएला का नाम एफएचएम (FHM'S) की दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है। 

14 साल छोटी हैं अर्जुन की गर्लफ्रेंड

गैब्रिएला 33 साल की हैं और अर्जुन रामपाल उनसे 14 साल बड़े हैं। बीते साल गैब्रिएला ने अर्जुन रामपाल के बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी शादी नहीं की है। अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिग हैं और अक्सर गैब्रिएला के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।