लाइव टीवी

जब श्रीदेवी ने अपनी पीठ पर लिखवाया था बोनी कपूर का नाम, पति ने शेयर की 10 साल पुरानी तस्वीर

Updated Jan 19, 2022 | 10:39 IST

बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की एक तस्वीर शेयर की है जो 10 साल पुरानी है। इस तस्वीर में श्रीदेवी की पीठ पर बोनी कपूर का नाम लिखा हुआ है।

Loading ...
Boney Kapoor with Late Wife Sridevi
मुख्य बातें
  • बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की थ्रोबैक तस्वीर।
  • श्रीदेवी की ये फोटो 10 साल पुरानी है।
  • श्रीदेवी की इस फोटो में उनकी पीठ पर बोनी कपूर का नाम लिखा हुआ है।

दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में अब नहीं हो लेकिन आज भी वो फैंस के दिलों और यादों में जिंदा हैं। श्रीदेवी की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के अलावा उनके पति व फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अक्सर उनकी थ्रोबैक फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने श्रीदेवी की बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की।

पीठ पर लिखा बोनी कपूर का नाम

बोनी कपूर ने जो तस्वीर शेयर की वो साल 2012 की है, जो दुर्गा पूजा के समय लखनऊ में खींची गई थी। इस फोटो में श्रीदेवी दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। इस दौरान वो साड़ी पहने हुए हैं और उनके गालों व सिर पर सिंदूर लगा हुआ है। वहीं उनकी पीठ पर सिंदूर से BONEY (बोनी) लिखा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपने पति से कितना प्यार करती थीं। फोटो में श्रीदेवी मुस्कुरा कर कैमरा की तरफ देखती नजर आ रही हैं। इस फोटो को बोनी की बेटी खुशी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। 

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

बोनी कपूर ने जैसे ही ये फोटो शेयर की फैंस ने इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट किया 'रूप की रानी' तो वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा, 'ओ मेरी चांदनी... आपको बहुत याद करते हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि अब भी यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि वो इस दुनिया में नहीं हैं। 

1996 में की थी शादी

बोनी कपूर की बात करें तो मालूम हो कि बोनी कपूर ने 02 जून 1996 को श्रीदेवी से शादी की थी। यह बोनी की दूसरी जबकि श्रीदेवी की पहली शादी थी। पहली पत्नी मोना शौरी से बोनी के दो बच्चे हैं बेटा अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर। बोनी और श्रीदेवी के दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हुईं। जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था।

एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं बोनी

बता दें कि बोनी कपूर जाने माने प्रोड्यूसर हैं और जल्द ही अपना एक्टिंग डेब्यू भी करने जा रहे हैं। वो लव रंजन की अगली फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाडिया नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।