लाइव टीवी

60 साल की उम्र में बोनी कपूर ने घटाया 12 KG वजन, इन तीन तरीकों से आप भी कर सकते हैं ऐसा

Updated Jun 02, 2019 | 20:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जान्हवी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर की फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है। आपकी उम्र यदि 60 से ज्यादा हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो कर आप बिना किसी परेशानी के वजन घटा सकते हैं।

Loading ...
Boney Kapoor

मुंबई. जान्हवी कपूर ने हाल ही में पिता बोनी कपूर की फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ जान्हवी कपूर ने बताया कि बोनी कपूर ने 12 किलो वजन घटाया है। गौरतलब है कि बोनी कपूर की उम्र 60 साल से अधिक है। ऐसे में यदि आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं तो बोनी कपूर आपके लिए प्रेरणा हो सकते हैं। 

आपकी उम्र यदि 60 से ज्यादा हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो कर आप बिना किसी परेशानी के वजन घटा सकते हैं। इनमें सबसे पहले है योगा। योगा वैसे तो हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा है, लेकिन 60 से अधिक उम्र वालों के लिए ये काफी मददगार है। 

कपालभाती और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम आपके पाचन और श्वास से संबंधित बीमारियों को खत्म कर सकते हैं। इसके अलवा वजन घटाने के लिए ये काफी कारगर है। योगा स्ट्रेस को भी दूर करता है। इसके अलावा साइकलिंग और वॉकिंग भी वजन घटाने के लिए कारगर है।  

सही और साफ खाना 
उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, खाने-पीने में परहेज भी शुरू हो जाता है। खासकर 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को सही खाना काफी जरूरी है। वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी है डाइजेशन। दही, छाछ जैसी लिक्विड डाइट डाइजेशन को सुधारती है। 

डाइट में आप हल्की सब्जियां जैसी लौकी, ककड़ी आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा फलों को भी अपनी डाइट में शामिल करें। वहीं, सर्दियों में आप हरी सब्जियां खाएं। ये हड्डियों के लिए भी काफी अच्छा होता है। 

इन आदतों को आज ही छोड़ दें
60 से ज्यादा उम्र वाले कुछ आदतों को आज ही छोड़ दें। स्मोकिंग, शराब की लत, कम सोना आदि ये सभी आदतें बुढ़ापे में वजन बढ़ने के सबसे बड़ा आदमी है। ये आदतें आपको आज ही छोड़ देने चाहिए। ये सिर्फ वजन घटाने के लिए ही नहीं बल्कि अपन परिवार के लिए भी ये आदतें आज ही छोड़नी चाहिए। 

आपको बता दें कि 50 से 60 साल की उम्र में पुरूषों का सही वजन 91.3kg और महिलाओं का 77kg होता है।बोनी कपूर के अलावा आप फिटनेस के मामले में मिलिंद सोमन से भी प्रेरणा ले सके हैं।

Bollywood और TV News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का बॉलीवुड सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।