लाइव टीवी

Pregnant sallu Bhaijaan: 'सलमान खान हुए प्रेग्नेंट', सोशल मीडिया पर एक्टर को इस तरह यूजर्स कर रहे ट्रोल

Updated Dec 23, 2019 | 22:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Pregnant sallu Bhaijaan: सोशल मीडिया लोग अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल करते रहते हैं। अब इस बार यूजर्स के निशाने पर सलमान खान हैं। बता दें कि ट्विटर पर 'सलमान खान प्रेग्नेंट' लगातार ट्रेंड कर रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
salman khan
मुख्य बातें
  • सलमान खान को सोशल मीडिया पर लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
  • हाल ही में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज हुई है।
  • फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड में आए दिन स्टार्स सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। कभी उनकी फिल्म तो कभी उनके लुक को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जाता है। वहीं इस बार यूजर्स के निशाने पर सलमान खान हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर 'प्रेग्नेंट सल्लू भाईजान' लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग लगातार ट्विटर पर एक्टर की तस्वीर शेयर कर मजाक बना रहे हैं। 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 हाल ही में रिलीज हुई है। लेकिन एक्टर अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स सलमान खान को प्रेग्नेंट बता रहे हैं। बता दें कि एक यूजर ने गुड न्यूज के पोस्टर में करीना कपूर और कियारा आडवाणी की जगह सलमान खान को प्रेग्नेंट दिखाया है।

वहीं एक और यूजर ने लिखा- अक्षय कुमार के फिल्म गुड न्यूज को रिलीज होने में एक हफ्ता बचा है। ऐसे में गुड न्यूज को ट्रेंड में लाना है। बता दें कि सलमान खान को ट्रोल करने वाले यूजर्स खुद को अक्षय कुमार का फैन बता रहे हैं। 

वहीं सलमान खान की फिल्म दबंग 3 लगातार बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने तीन दिन में लगभग 81 करोड़ की कमाई कर डाली है। हालांकि, नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध प्रदर्शन का असर फिल्म की कमाई पर पड़ा है। लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, अरबाज खान, किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।