लाइव टीवी

Kartik Aaryan के साथ फिल्म करेंगी Deepika Padukone?, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने किया इशारा

Updated Nov 22, 2020 | 18:12 IST

Deepika padukone kartik Aaryan Film Together!: दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अब कार्तिक के बर्थडे पर दीपिका ने उनको फनी अंदाज में विश किया है...

Loading ...
दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन।
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन आज (22 नवंबर) अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • दीपिका पादुकोण ने खास अंदाज में कार्तिक को शुभकामनाएं दी हैं।
  • दीपिका चाहती हैं कि इस साल वो कार्तिक के साथ एक फिल्म साइन करें।

कार्तिक आर्यन आज (22 नवंबर) अपना बर्थडे मना रहे हैं। फ्रेंड्स से लेकर फैन्स तक कार्तिक को बर्थडे की बेस्ट विशेज दे रहे हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कार्तिक का फोटो शेयर कर लिखा कि वो चाहती हैं इस साल दोनों एक फिल्म साइन करें।

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। यही कारण है कि दोनों अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। अब कार्तिक के बर्थडे पर दीपिका ने ऐसे ही फनी अंदाज में बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे- उम्मीद करती हूं कि हम इस साल एक फन फिल्म साइन करें।' इसके कमेंट के साथ एक्ट्रेस ने फनी इमोजी बनाई है। तो क्या ये दीपिका का अपनी नई फिल्म की ओर इशारा है? या फिर मजाक। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

आपको बता दें, पिछले साल कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण का साथ में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों साथ में धीमे-धीमे गाने पर डांस करते दिखे थे। इस वीडियो को फैन्स का खूब प्यार मिला था। 

वैसे अभी कार्तिक आर्यन के पास तीन बड़ी फिल्में हैं जिनकी घोषणा हो चुकी है। इसमें दोस्ताना 2, भूल भुलैया 2 और Ala Vaikunthapuramaloo रीमेक है जिसे वो रोहित धवन के साथ करने वाले हैं। कोरोना की स्थिति ठीक होते ही उनकी फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी और टीम सही शेड्यूल के साथ सभी प्रोजेक्ट्स को पैक करेगी। इसके अलावा कार्तिक की कई नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बात भी चल रही है। 


दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपने पति के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। दीपिका पादुकोण इसके अलावा शकुन बत्रा की फिल्म में काम करने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका प्रभास के साथ भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। साथ ही दीपिका, शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी नजर आने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।